Diksha Polymers IPO Listing: 2% प्रीमियम पर लिस्ट ₹112 का शेयर, रॉकेट की स्पीड से बढ़ रहा कंपनी का मुनाफा

Diksha Polymers IPO Listing: दीक्षा पॉलीमर्स पीईटी बॉटल्स/कंटेनर्स, पीईटी प्रीफॉर्म्स और कैप्स बनाती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। नई एंट्री से पहले चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी

अपडेटेड Jun 24, 2026 पर 10:26 AM
Diksha Polymers IPO Listing: दीक्षा पॉलीमर्स का ₹18 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17-19 जून तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Diksha Polymers IPO Listing: पीईटी बॉटल्स/कंटेनर्स, पीईटी प्रीफॉर्म्स और कैप्स बनाने वाली दीक्षा पॉलीमर्स के शेयरों की आज BSE SME पर प्रीमियम एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और खुदरा निवेशकों के दम पर ओवरऑल इसे ढाई गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹112 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹114.50 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 2.23% का लिस्टिंग गेन (Diksha Polymers Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹120.20 (Diksha Polymers Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 7.32% मुनाफे में हैं।

Diksha Polymers IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

दीक्षा पॉलीमर्स का ₹18 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 17-19 जून तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 2.88 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 2.63 गुना और खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित आधा हिस्सा 3.14 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹10 की फेस वैल्यू वाले 15,98,400 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹13.75 करोड़ कर्ज हल्का करने और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।


Diksha Polymers के बारे में

दीक्षा पॉलीमर्स पीईटी बॉटल्स/कंटेनर्स, पीईटी प्रीफॉर्म्स और कैप्स बनाती है। पीईटी कंटेनर्स का इस्तेमाल मुख्य रूप से बेवरेज, तेल और अन्य चीजों को रखने में होता है जबकि पीईटी प्रीफॉर्म्स में पीईटी कंटेनर्स का कच्चा माल रखा जाता है। पीईटी कंटेनर्स का इस्तेमाल लुब्रिकेंट्स, फूड एंड बेवरेजेज, कंज्यूमर गुड्स, फार्मा और एग्रोकेमिकल्स जैसी इंडस्ट्रीज में होता है। इसकी तीन मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटीज हैं।

कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024 में इसे ₹1.01 करोड़ का शुद्ध मुनाफा हुआ था जो अगले वित्त वर्ष 2025 में उछलकर ₹2.63 करोड़ और फिर वित्त वर्ष 2026 में ₹4.12 करोड़ पर पहुंच गया। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम भी सालाना औसतन 61% से अधिक की चक्रवृद्धि दर (CAGR) से बढ़कर ₹51.27 करोड़ पर पहुंच गई। मार्च 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹15.10 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹4.92 करोड़ पड़े थे।

Liotech IPO Listing: लिस्ट होते ही लोअर सर्किट, हर लॉट पर ₹30740 स्वाहा, ₹321 के शेयरों ने दिया शॉक

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।