बाजार की तेजी कितनी टिकाऊ है और क्या बाजार अब शॉर्ट टर्म का बॉटम बनाएगा? इन्ही सवालों के जवाब देते हुए और बाजार के आगे के आउटलुक पर बात करते हुए Elixir Equities के डायरेक्टर दीपन मेहता ने कहा कि कई ट्रेडिंग सेंशन से बाजार में गिरावट देखने को मिल रही थी। सोमवार को भी बाजार अच्छी खबरों पर रिएक्ट कर सकता है। जिसके चलते बाजार में चुनिंदा शेयरों में खरीदारी भी होती नजर आई है। बाजार में कुछ हफ्ते पहले करेक्शन शुरु हुआ वह अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। बाजार में कल की तेजी के बाद भी बाजार में और करेक्शन दिख सकती है। क्योंकि कई सेगमेंट में वैल्यूएशन काफी ऊंचे है और अर्निंग ग्रोथ को लेकर चिंताएं अभी भी बनी हुई है। लिहाजा निवेशकों को अभी भी बाजार में सर्तक नजरिया बना कर रहना चाहिए।
अगर जौमेटो नहीं लिया तो स्विगी में करे निवेश
जौमेटो और स्विगी जैसे शेयरों में लंबी अवधि का नजरिया रख खरीदारी करनी चाहिए। दोनों ही पॉकेट अच्छे लग रहे है। दीपन ने कहा कि जिन निवेशकों को जौमेटो नहीं मिला है वह स्विगी में निवेश कर सकते है।
टाइटन और ट्रेंट में करेक्शन में करें खरीदारी
टाइटन और ट्रेंट में क्या हो निवेश रणनीति? इस सवाल का जवाब देते हुए दीपन मेहता ने कहा कि इन दोनों ही शेयरों में हमारी पोजिशन है और दोनों ही शेयर काफी महंगे है। इस स्टॉक में लंबी अवधि का नजरिया रख हमने पोजिशन बनाई है। हालांकि इन शेयरों में मौजूदा स्तर से जिस तरह का करेक्शन आ रहा है उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि स्टॉक में साइडवेज मोमेंटम दिखा सकता है। लेकिन लंबी अवधि में टाइटन 15-20 फीसदी का उछाल दिखा सकता है। इन दोनों शेयरों को करेक्शन में खरीद सकते है।
एफएमसीजी शेयरों ने निवेशकों को निकलने की सलाह होगी
एफएमसीजी शेयरों पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि एफएमसीजी शेयरों ने निवेशकों को निकलने की सलाह होगी। क्योंकि इस सेक्टर में हमारा नजरिया अंडरवेट है। एफएमसीजी शेयरों के सिंगल डिजिट ग्रोथ रेट देखने को मिल रही है। कंपनी या सेक्टर में ग्रोथ ना दिखे तो उस सेक्टर और शेयर से निकलने में ही भलाई है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।