बाजार की तेजी कितनी टिकाऊ है और क्या बाजार अब शॉर्ट टर्म का बॉटम बनाएगा? इन्ही सवालों के जवाब देते हुए और बाजार के आगे के आउटलुक पर बात करते हुए Elixir Equities के डायरेक्टर दीपन मेहता ने कहा कि कई ट्रेडिंग सेंशन से बाजार में गिरावट देखने को मिल रही थी। सोमवार को भी बाजार अच्छी खबरों पर रिएक्ट कर सकता है। जिसके चलते बाजार में चुनिंदा शेयरों में खरीदारी भी होती नजर आई है। बाजार में कुछ हफ्ते पहले करेक्शन शुरु हुआ वह अभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। बाजार में कल की तेजी के बाद भी बाजार में और करेक्शन दिख सकती है। क्योंकि कई सेगमेंट में वैल्यूएशन काफी ऊंचे है और अर्निंग ग्रोथ को लेकर चिंताएं अभी भी बनी हुई है। लिहाजा निवेशकों को अभी भी बाजार में सर्तक नजरिया बना कर रहना चाहिए।
