बजट में ऐलान किए गए Disinvestment और Asset monetisation के रोडमैप को जल्द से जल्द पूरा करने में नीति आयोग जोर शोर से जुट गया है। सीएनबीसी आवाज को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक नीति आयोग चाहता है कि Disinvestment का जो काम 12 महीने में होता है उसे एक महीने में पूरे किए जाएं। इतना ही नहीं दूसरे मोर्चे पर भी तेजी लाने के लिए प्रक्रिया में बड़े बदलाव किए जा सकते हैं।
