Get App

Dividend Stocks: Nalco, Godfrey Phillips समेत ये कंपनियां देंगी डिविडेंड, जानिए कब खरीदने पर मिलेगा फायदा

Dividend Stocks: गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने 35 रुपये, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (Nalco) ने 4 रुपये और तापड़िया टूल्स ने 25 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। इन कॉर्पोरेट एक्शन के लिए शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 29 नवंबर तय की गई है

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 28, 2024 पर 6:33 PM
Dividend Stocks: Nalco, Godfrey Phillips समेत ये कंपनियां देंगी डिविडेंड, जानिए कब खरीदने पर मिलेगा फायदा
Dividend Stocks: Nalco, Godfrey Phillips समेत ये कंपनियां डिविडेंड देने जा रही है।

Dividend, Bonus Stocks: शेयर बाजार में डिविडेंड के जरिए एक्स्ट्रा कमाई की जा सकती है। गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (Nalco), तापड़िया टूल्स और आठ अन्य कंपनियों के शेयर सुर्खियों में हैं। ये सभी कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा देने जा रही है। इन कंपनियों के शेयर कल यानी 29 नवंबर 2024 को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। इसके अलावा, राघव प्रोडक्टिविटी एन्हांसर, स्प्राइट एग्रो और ईजी ट्रिप प्लानर्स भी फोकस में रहेंगे क्योंकि ये कंपनियां बोनस इश्यू जारी करने की तैयारी में हैं।

ये कंपनियां देंगी डिविडेंड

गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया ने 35 रुपये, नेशनल एल्युमीनियम कंपनी (Nalco) ने 4 रुपये और तापड़िया टूल्स ने 25 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। इन कॉर्पोरेट एक्शन के लिए शेयरधारकों की पात्रता तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट 29 नवंबर तय की गई है।

इसके अलावा, करियर प्वाइंट ने 1 रुपये, डायनैमैटिक टेक्नोलॉजीज ने 2 रुपये, एचबी पोर्टफोलियो ने 1 रुपये और निक्को पार्क्स एंड रिसॉर्ट्स ने अपने शेयरधारकों के लिए 0.20 रुपये के अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है। उन्होंने इसके लिए 29 नवंबर 2024 को रिकॉर्ड डेट तय की है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें