Dividend Stock: ₹2.2 के डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान, रेखा झुनझुनवाला का भी है निवेश

ACC ने ई-वोटिंग के लिए कट-ऑफ डेट 7 सितंबर 2024 घोषित की है। रिमोट ई-वोटिंग 11 सितंबर 2024 को शुरू होगी और 13 सितंबर 2024 को समाप्त होगी। एसीसी का डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत है, जिसने पिछले पांच सालों में लगातार डिविडेंड की घोषणा की है

अपडेटेड Aug 19, 2024 पर 12:17 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
एसीसी लिमिटेड (ACC) ने हाल ही में घोषित डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है।

Dividend Stock: एसीसी लिमिटेड (ACC) ने हाल ही में घोषित डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान कर दिया है। कंपनी ने शुक्रवार, 30 अगस्त 2024 को रिकॉर्ड डेट के रूप में तय किया है। कंपनी ने 17 अगस्त को यह जानकारी दी। कंपनी के बोर्ड ने मई में वित्तीय वर्ष 2024 के लिए ₹2.2 प्रति शेयर का डिविडेंड घोषित किया था। बीते शुक्रवार को ACC के शेयरों में 2.38 फीसदी की तेजी देखी गई और यह स्टॉक BSE पर 2336.30 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। स्टॉक का 52-वीक हाई 2,843 रुपये और 52-वीक लो 1,803.80 रुपये है।

रिकॉर्ड डेट का मतलब है कि इस तारीख तक कंपनी के रिकॉर्ड में लिस्ट शेयरधारक डिविडेंड प्राप्त करने के पात्र होंगे। इसके अलावा, ACC ने ई-वोटिंग के लिए कट-ऑफ डेट 7 सितंबर 2024 घोषित की है। रिमोट ई-वोटिंग 11 सितंबर 2024 को शुरू होगी और 13 सितंबर 2024 को समाप्त होगी। एसीसी का डिविडेंड ट्रैक रिकॉर्ड मजबूत है, जिसने पिछले पांच सालों में लगातार डिविडेंड की घोषणा की है।

ACC में Rekha Jhunjhunwala का भी है निवेश


एसीसी लिमिटेड में दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला का भी निवेश है। रेखा झुनझुनवाला के पास कंपनी के 6.67 करोड़ शेयर हैं, जो जून 2024 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के अनुसार 10 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।

कैसा रहा है ACC के शेयरों का प्रदर्शन

एसीसी लिमिटेड का मार्केट कैप 43,872 करोड़ रुपये है। पिछले एक महीने में कंपनी के शेयरों में करीब 13 फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि, इस साल अब तक कंपनी के शेयर 4 फीसदी चढ़े हैं। पिछले एक साल में इसके निवेशकों को 21 फीसदी का रिटर्न मिला है। वहीं, पिछले करीब 4 सालों में इसके निवेशकों को 135 फीसदी का रिटर्न मिला है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।