Dividend Stocks: एस्टर डीएम हेल्थ (Aster DM Health), इरेडा (IREDA), टीवीएस होल्डिंग्स (TVS Holdings), क्रिसिल (Crisil), चेन्नई पेट्रो (Chennai Petro) और सुंदरम पेट्रो (Sundaram-Clayto) निवेशकों को डिविडेंड बांट रही है जिनकी एक्स-डेट 2 अप्रैल है। ऐसे में डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए सिर्फ कल यानी 1 अप्रैल का ही दिन है। अगर कल शेयर खरीद लेते हैं और इसे दो दिन भी होल्ड कर लेते हैं तो डिविडेंड मिलेगा। एक्स-डेट का मतलब है कि उस दिन शेयर खरीदते हैं तो डिविडेंड के ऐलान का फायदा नहीं मिलेगा।
स्टॉक मार्केट में सिर्फ शेयरों की तेजी से ही दौलत नहीं बढ़ती है बल्कि डिविडेंड के रूप में एक्स्ट्रा कमाई भी होती रहती है। ऐसे में शेयरों को होल्ड करने पर समय-समय पर कंपनी के ऐलानों के हिसाब से खाते में पैसा आता रहता है। हालांकि हर बार कंपनी जब डिविडेंड का ऐलान करती है तो उसका फायदा उठाने के लिए शेयरहोल्डर्स को रिकॉर्ड डेट का ख्याल रखना होता है। इस रिकॉर्ड डेट पर आपका नाम कंपनी के शेयरहोल्डर्स की लिस्ट में होना चाहिए, तभी डिविडेंड मिलेगा।
इन 6 डिविडेंड्स की एक्स-डेट 2 अप्रैल
एस्टर डीएम हेल्थ हर शेयर पर ₹3 का डिविडेंड बांट रही है। फार्मा कंपनी ने इसका ऐलान 20 मार्च 2026 को किया था। सोमवार को बीएसई पर यह 0.78% की बढ़त के साथ ₹671.55 पर बंद हुआ था।
इरेडा के शेयर पिछले वित्त वर्ष 2026 के आखिरी कारोबारी दिन सोमवार 30 मार्च को बीएसई पर 4.46% की गिरावट के साथ ₹109.20 के भाव पर बंद हुए थे। हर शेयर पर यह ₹0.60 का डिविडेंड बांट रही है। इसका ऐलान 25 मार्च को हुआ था।
एस्टर डीएम हेल्थ अपने निवेशकों को हर शेयर पर ₹86 का डिविडेंड बांट रही है। टीवीएस होल्डिंग्स ने इसका ऐलान 25 मार्च 2026 को किया था। सोमवार को बीएसई पर यह 0.39% की गिरावट के साथ ₹13967.30 पर बंद हुआ था।
क्रिसिल के शेयर निफ्टी की मंथली एक्सपायरी को बीएसई पर 2.17% की गिरावट के साथ ₹3758.60 के भाव पर बंद हुए थे। हर शेयर पर यह ₹28 का डिविडेंड बांट रही है। इसका ऐलान 13 फरवरी को हुआ था।
चेन्नई पेट्रोलियम कॉरपोरेशन हर शेयर पर ₹8 का डिविडेंड बांट रही है। कंपनी ने इसका ऐलान 26 मार्च 2026 को किया था। शेयरों की बात करें तो सोमवार को बीएसई पर यह 0.94% की बढ़त के साथ ₹967.35 पर बंद हुआ था।
सुंदरम-क्लेटन के शेयर पिछले वित्त वर्ष 2026 के आखिरी कारोबारी दिन सोमवार 30 मार्च को बीएसई पर 7.06% की गिरावट के साथ ₹1190.60 के भाव पर बंद हुए थे। हर शेयर पर यह ₹4.50 का डिविडेंड बांट रही है। इसका ऐलान 27 मार्च को हुआ था।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।