Get App

Dividend Stocks: इन 9 शेयरों ने कराई ताबड़तोड़ एक्स्ट्रा कमाई, 6% तक मिला डिविडेंड यील्ड

Dividend Stocks: स्टॉक मार्केट से शेयरों की तेजी के अलावा डिविडेंड के रूप में एक्स्ट्रा मुनाफा कमाया जा सकता है। यह कंपनियों के लाभ का हिस्सा होती है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईडीबाआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज ने नौ ऐसी कंपनियों की लिस्ट तैयार की है जो 3 फीसदी या इससे का डिविडेंड यील्ड ऑफर कर रही हैं। इसमें अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां हैं

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Aug 09, 2024 पर 8:00 AM
Dividend Stocks: इन 9 शेयरों ने कराई ताबड़तोड़ एक्स्ट्रा कमाई, 6% तक मिला डिविडेंड यील्ड
Dividend Stocks: कुछ कंपनियां अपने लाभ का कुछ हिस्सा शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड के रूप में बांटती हैं। कोई कंपनी कितना शेयर प्राइस के मुकाबले सालाना कितना डिविडेंड शेयरहोल्डर्स को बांट रही हैं, यह फाइनेंशियल रेश्यो ही डिविडेंड यील्ड है।

Dividend Stocks: स्टॉक मार्केट से शेयरों की तेजी के अलावा डिविडेंड के रूप में एक्स्ट्रा मुनाफा कमाया जा सकता है। यह कंपनियों के लाभ का हिस्सा होती है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईडीबाआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज ने नौ ऐसी कंपनियों की लिस्ट तैयार की है जो 3 फीसदी या इससे का डिविडेंड यील्ड ऑफर कर रही हैं। इसमें अलग-अलग सेक्टर की कंपनियां हैं। आईडीबीआई कैपिटल ने जो लिस्ट तैयार की है, उसमें निरलॉन (Nirlon), कोल इंडिया (Coal India), पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (Power Grid Corporation of India), एनएमडीसी (NMDC), वीएसटी इंडस्ट्रीज (VST Industries), गुजरात पिपवाव पोर्ट (Gujarat Pipavav Port), एचसीएल टेक (HCL Technologies) हीडलबर्ग सीमेंट इंडिया (Heidelberg Cement India) और स्वराज इंजन (Swaraj Engine) शामिल हैं। इस डेटा को आईडीबीआई कैपिटल ने 1 अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 के बीच के डिविडेंड के आधार पर तैयार किया गया है।

क्या होता है डिविडेंड यील्ड?

कुछ कंपनियां अपने लाभ का कुछ हिस्सा शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड के रूप में बांटती हैं। कोई कंपनी कितना शेयर प्राइस के मुकाबले सालाना कितना डिविडेंड शेयरहोल्डर्स को बांट रही हैं, यह फाइनेंशियल रेश्यो ही डिविडेंड यील्ड है। इसका 3 से 5 फीसदी के बीच होना अच्छा माना जाता है। निवेशक जब किसी डिविडेंड यील्ड में पैसे लगाते हैं तो डिविडेंड यील्ड को भी एक मानक रखते हैं।

सबसे अधिक डिविडेंड यील्ड Nirlon का

सब समाचार

+ और भी पढ़ें