Dividend Stocks :अगर आप शेयर बाजार में डिविडेंड के जरिए कमाई करना चाहते हैं तो आपके पास शानदार मौका है। आने वाले हफ्ते में कई डिविडेंड स्टॉक्स फोकस में रहने वाले हैं, जिनमें बजाज होल्डिंग्स एंड इन्वेस्टमेंट्स, Semac कंसल्टेंट्स सहित कुछ अन्य कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के शेयर सोमवार, 25 सितंबर से शुरू होने वाले आगामी हफ्ते में एक्स डिविडेंड ट्रेड करेंगे। अगर आप इन डिविडेंड का फायदा उठाना चाहते हैं तो आपको एक्स-डिविडेंड से एक दिन पहले वह शेयर खरीदना होगा।
