Gillette India Dividend: FMCG फर्म जिलेट इंडिया ने आज 10 फरवरी को डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए ₹10 फेस वैल्यू वाले प्रति इक्विटी शेयर पर ₹65 के अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दी। इसके साथ ही कंपनी ने FY25 की तीसरी तिमाही के नतीजे भी जारी कर दिए हैं। कंपनी के शेयरों में आज 0.74 फीसदी की गिरावट देखी गई। यह स्टॉक BSE पर 8853.40 रुपये के भाव पर बंद हुआ है। कंपनी का मार्केट कैप 28,849 करोड़ रुपये है।
