Get App

Dividend Stocks: इस कंपनी ने किया 200% डिविडेंड देने का ऐलान, 19 नवंबर है रिकॉर्ड डेट, 5 साल में 228% चढ़ चुका है शेयर

Dividend Stocks: Ingersoll-Rand (India) शेयरहोल्डर्स को फेस वैल्यू का 200% डिविडेंड देगी। जानिए रिकॉर्ड डेट, पेमेंट डेट, कंपनी के डिविडेंड का पिछला रिकॉर्ड, डिविडेंड यील्ड और शेयर का अब तक का रिटर्न।

Edited By: Sushmit Sinhaअपडेटेड Nov 13, 2026 पर 3:26 PM
Dividend Stocks: इस कंपनी ने किया 200% डिविडेंड देने का ऐलान, 19 नवंबर है रिकॉर्ड डेट, 5 साल में 228% चढ़ चुका है शेयर
Ingersoll-Rand (India) ने FY27 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 20 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है।

Dividend Stocks: डिविडेंड कमाने वाले निवेशकों के लिए Ingersoll-Rand (India) से अच्छी खबर आई है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए हर शेयर पर 20 रुपये का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है। ये डिविडेंड सितंबर तिमाही की कमाई में ग्रोथ दर्ज करने के बाद आया है।

कंपनी ने इसका ऐलान 6 नवंबर 2026 को किया। लॉन्ग टर्म में ये शेयर मल्टीबैगर रिटर्न दे चुका है। इसलिए जो निवेशक कंपनी के डिविडेंड और शेयर की चाल, दोनों पर नजर रखते हैं, उनके लिए ये ऐलान अहम है।

19 नवंबर रिकॉर्ड डेट, 2 दिसंबर को पेमेंट

Ingersoll-Rand (India) के बोर्ड ने FY27 के लिए 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 20 रुपये का अंतरिम डिविडेंड तय किया है। ये रकम शेयर की फेस वैल्यू का 200% है। उदाहरण के लिए, अगर किसी निवेशक के पास कंपनी के 100 शेयर हैं, तो उसे 2000 रुपये का डिविडेंड मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें