Dealing Room Check: IT शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली। निफ्टी IT इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा चढ़ा। TCS, विप्रो और HCL टेक में एक परसेंट की तेजी नजर आई। मिडकैप IT में तेजी ज्यादा दिखाई दी। वहीं मेटल और ऑटो में भी रौनक नजर आई। इसके अलावा आज कैपिटल गुड्स शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। सीमेंस 4% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही ABB भी 3% से ज्यादा का उछाल दिखा। सूत्रों के मुताबिक अंतरिम बजट में सरकार कैपिटल एक्सपेंडिचर 15-20% बढ़ा सकती है। ZEE एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स के मर्जर डील खतरे में नजर आ रही है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक सोनी डील वापस ले सकती है। हालांकि ZEE ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया। लेकिन शेयर में 6% से ज्यादा की तेज गिरावट देखने को मिली। वहीं आज डीलिंग रूम्स में डिवीज लैब्स और एमसीएक्स के शेयर में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को ट्रेडिंग करने की सलाह दी। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी।
डीलिंग रूम्स के सूत्रों मुताबिक यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने आज डिवीज लैब के स्टॉक में अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई है। डीलर्स की इस स्टॉक पर BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक इसमें लक्ष्य के रूप में 4050-4080 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। सालाना आधार पर एक्सपोर्ट डेटा में सुधार हुआ है। शेयर में नई खरीदारी हुई है और इसका ओपन इंटरेस्ट 4% बढ़ा है।
दूसरे स्टॉक के रूप में डीलर्स ने एमसीएक्स के शेयर में बिकवाली करवाई। यतिन मोता ने कहा कि आज शेयर में मुनाफा वसूली हुई है। डीलर्स के मुताबिक ये शेयर 30-40 रुपये तक गिर सकता है। इस शेयर में डीलर्स की STBT यानी कि आज बेचने और कल खरीदने की सलाह है। शेयर में आज नए शॉर्ट बने हैं और इसका ओपन इंटरेस्ट 2% बढ़ा है।
डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)