सेंसेक्स फिलहाल 421 अंक गिरकर कारोबार कर रहा है। निफ्टी भी 123 अंकों की गिरावट के साथ लाल निशान में नजर आ रहा है। निफ्टी में हीरो मोटोकॉर्प, एलएंडटी, अदाणी पोर्ट्स, बजाज ऑटो, एचसीएल टेक और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान में नजर आये। मिडकैप सेक्टर में पीएनबी गिल्ट, जीएसएफसी और बालाजी टेलीफिल्म्स के शेयर हरे निशान में नजर आये। एफएंडओ में सीमेंस, एबीबी, स्ट्राइड्स फार्मा, अपोलो टायर्स और बिड़ला सॉफ्ट के शेयर शामिल दिखे। इस बीच आज Sharekhan के जतिन गेडिया ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज
आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 21600, 21800 और 22000 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 21700, 21600 और 21500 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 47900, 48000 और 48200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 48000, 47700 और 47500 के स्तर पर नजर आये।
Sharekhan के जतिन गेडिया के शानदार एफएंडओ कॉल्स
Kotak Mahindra Bank Future : खरीदें - 1855 रुपये, टारगेट - 1920 से 247 रुपये, स्टॉपलॉस - 1820 रुपये
Syngene Future : खरीदें - 724 रुपये, टारगेट - 748 रुपये, स्टॉपलॉस - 715 रुपये
Indian Hotels Future : खरीदें - 459 रुपये, टारगेट - 472 रुपये, स्टॉपलॉस - 452 रुपये
आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Sharekhan के जतिन गेडिया ने कहा कि उन्होंने Trent पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Trent की जनवरी की एक्सपायरी वाली 3160 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। जतिन गेडिया ने कहा कि इसमें 80 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 95 से 102 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 62 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)