Get App

40 रुपये टूट सकता है ये फार्मा स्टॉक, डीलिंग रूम्स में डीलर्स करवाई बंपर बिकवाली

Divis Lab पर डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने इस स्टॉक में अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई है। डीलर्स की इस स्टॉक पर BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स को लगता है कि इसमें 4050-4080 के स्तर देखने को मिल सकते हैं

Yatin Motaअपडेटेड Jan 09, 2024 पर 4:18 PM
40 रुपये टूट सकता है ये फार्मा स्टॉक, डीलिंग रूम्स में डीलर्स करवाई बंपर बिकवाली
MCX के स्टॉक पर डीलर्स ने बिकवाली करवाई है। डीलर्स के मुताबिक इस शेयर में 30-40 रुपये तक की गिरावट देखने को मिल सकती है

Dealing Room Check: IT शेयरों में तूफानी तेजी देखने को मिली। निफ्टी IT इंडेक्स एक परसेंट से ज्यादा चढ़ा। TCS, विप्रो और HCL टेक में एक परसेंट की तेजी नजर आई। मिडकैप IT में तेजी ज्यादा दिखाई दी। वहीं मेटल और ऑटो में भी रौनक नजर आई। इसके अलावा आज कैपिटल गुड्स शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। सीमेंस 4% से ज्यादा उछाल के साथ वायदा का टॉप गेनर बना। इसके साथ ही ABB भी 3% से ज्यादा का उछाल दिखा। सूत्रों के मुताबिक अंतरिम बजट में सरकार कैपिटल एक्सपेंडिचर 15-20% बढ़ा सकती है। ZEE एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स के मर्जर डील खतरे में नजर आ रही है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक सोनी डील वापस ले सकती है। हालांकि ZEE ने इन खबरों को बेबुनियाद बताया। लेकिन शेयर में 6% से ज्यादा की तेज गिरावट देखने को मिली। वहीं आज डीलिंग रूम्स में डिवीज लैब्स और एमसीएक्स के शेयर में डीलर्स ने अपने क्लाइंट्स को ट्रेडिंग करने की सलाह दी। सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने डीलिंग रूम्स के सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी।

डीलिंग रूम्स के सूत्रों मुताबिक यतिन मोता ने कहा कि डीलर्स ने आज डिवीज लैब के स्टॉक में अपने क्लाइंट्स से खरीदारी करवाई है। डीलर्स की इस स्टॉक पर BTST यानी कि आज खरीदने और कल बेचने की सलाह है। डीलर्स के मुताबिक इसमें लक्ष्य के रूप में 4050-4080 के स्तर देखने को मिल सकते हैं। सालाना आधार पर एक्सपोर्ट डेटा में सुधार हुआ है। शेयर में नई खरीदारी हुई है और इसका ओपन इंटरेस्ट 4% बढ़ा है।

Trent का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Sharekhan के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

सब समाचार

+ और भी पढ़ें