Diwali 2026 Top Picks : दिवाली के दीये सजने लगे हैं। रंगोली के रंग बिखरने लगे हैं। स्वागत की भव्य तैयारी है क्योंकि राम घर आने वाले हैं। 14 वर्षो का वनवास खत्म हुआ,अब दीपोत्सव की बारी है। एक तरफ घर में खुशियों के दीए जलेंगे तो दूसरी तरफ बाजार भी गुलजार होगा। ऐसा लगता है इस दिवाली शेयर मार्केट के अच्छे दिन आने वाले हैं। क्रूड फिसलने लगा है, रुपया संभलने लगा है। मैक्रो के बड़े इंडिकेटर से भी नए संवत में जोरदार रिटर्न संभावनाएं दिखने लगी हैं। कहते हैं कि अगर धैर्य का दिया जलता रहा तो मुश्किल राह भी रोशन हो जाती है। जिस धैर्य के साथ भगवान श्रीराम ने 14 वर्षों का वनवास पूरा किया,अगर वही धैर्य हम शेयर बाजार में भी रखें तो हमारी भी द एपिक पोर्टफोलियो बनेगा और रिटर्न की जीत होगी।
इस दिवाली से अगली दिवाली तक आपको खुशियों से भर देने वाले शेयर बताने की लिए हमारे साथ हैं। 360 One की प्रेसीडेंट अनु जैन, जेएम फाइनेंशियल के एमडी और हेड-पीएमएस आशीष चतुरमोहता, चोकसी फिनसर्व के एमडी देवेन चोकसी, आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के सीईओ राहुल अरोड़ा और मार्केट एक्सपर्ट सुदीप बंद्योपाध्याय।
सुदीप बंद्योपाध्याय की पसंद
सुदीप बंद्योपाध्याय की इस दिवाली BEL पर दांव लगाने की सलाह है। उनका कहना है कि इस शेयर में अगली दिवाली तक के 1 साल की अवधि में 520 रुपए का टारगेट मुमकिन है।
आशीष चतुरमोहता की टॉप पिक
जेएम फाइनेंशियल के एमडी और हेड-पीएमएस आशीष चतुरमोहता की नवीन फ्लोरीन (NAVIN FLOURINE) में 11000 रुपए के टारेगट के लिए खरीदारी की सलाह है।
देवेन चोकसी की अदाणी एंटरप्राइज में निवेश की सलाह है। इनका कहना है कि कंपनी का फ्रास्ट्रक्चर एसेट से जुड़ा कारोबार है। रोड और एयरपोर्ट एसेट से वैल्यू अनलॉकिंग संभव है। डाटा सेंटर से एसेट से भी वैल्यू अनलॉकिंग संभव है। अगले 1 साल में यह शेयर शानदार रिटर्न दे सकता है।
देवेन चोकसी को RIL का शेयर भी काफी अच्छा लग रहा है। उनका कहना है कि कंपनी में ग्रोथ की काफी संभावनाएं हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स की लिस्टिंग से फायदा मिलेगा। जियो प्लेटफॉर्म्स में RIL की 60% से ज्यादा होल्डिंग है। आगे भी O2C बिजनेस का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रॉफिट डिस्ट्रीब्यूशन से भी फायदा होगा। इस स्टॉक में एक साल में 30% तक तेजी संभव है।
राहुल अरोरा की Affle 3i में निवेश की सलाह है। यह एक ग्लोबल एड-टेक प्लेटफॉर्म कंपनी है। 7 साल में CPCU यूजर्स 12 गुना बढ़े हैं। कंपनी ने कई अच्छे अधिग्रहण किए हैं। आगे इसमें जोरदार ग्रोथ देखने को मिल सकती है।
360 One की प्रेसीडेंट अनु जैन की पसंद
अनु जैन को फार्मा सेक्टर में Rubicon Research का शेयर पसंद है। कंपनी 50% से ज्यादा ग्रोथ दिखा रही है। कंपनी का स्पेशियलिटी फार्मा का कारोबार है। आगे बेहतर ग्रोथ संभव है। इस स्टॉक में एक साल में 35% तक रिटर्न संभव है। अनु जैन ने बताया कि यह शेयर में उनकी व्यक्तिगत होल्डिंग में है। साथ ही,यह शेयर उनके क्लाइंट्स के पोर्टफोलियो में भी शामिल है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।