Trading Plan : बैंकिंग शेयरों की लीडरशिप में बाजार में शानदार तेजी आई है। निफ्टी निचले स्तरों से करीब 400 प्वाइंट सुधरकर 24800 के पार निकल गया है। बैंक निफ्टी 500 प्वाइंट से ज्यादा चढ़कर 58300 के पार निकला है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव कायम है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 9% ऊपर है। रुपया भी 8 महीने के ऊपरी स्तरों पर कारोबार कर रहा है। प्राइवेट बैंकों में आज सबसे ज्यादा तेजी। इनका इंडेक्स डेढ़ परसेंट से ज्यादा चढ़ा है। ICICI बैंक औऱ HDFC बैंक तीन परसेंट से ज्यादा चढ़कर निफ्टी के टॉप गेनर्स में शामिल हैं। साथ ही फार्मा और NBFCs में भी रौनक है। लेकिन डिफेंस, रियल्टी और मेटल शेयरों में दबाव है।
बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज सुबह CNBC-आवाज़ ने स्ट्रैटेजी सिंपल रखी थी। गैप डाउन में खरीदारी कीजिए और स्टॉप लॉस लगा दीजिए। ये बाजार लेवल का नहीं, सेंटिमेंट का है। इतनी तेजी वाले ट्रेंड में गैप डाउन को भगवान का तोहफा माने। निफ्टी और बैंक निफ्टी में शानदार रिकवरी दिखी। FII खरीदारी और AI रिवर्सल अब भारत के पक्ष में है। अब भारत का बाजार वर्स्ट से बेस्ट परफॉर्मिंग बना है। बस एक दिक्कत है, मिड और स्मॉल कैप आज नहीं चले हैं। बाजार में आज HDFC बैंक और ICICI बैंक की धूम रही।
हमारे लिए कैसे हैं संकेत?
सब कुछ ठीक है, हम ग्लोबल रैली में चले नहीं तो गिरे क्यों? हमें जब इस पार्टी में बुलाया नहीं तो हम बिल क्यों दें? हमारे लिए एक ही फैक्टर अहम है, वो है कच्चा तेल। बस ट्रंप ऐसा कुछ ना करें जिससे तेल वापस$110 के पार जाए। ग्लोबल बाजारों में भारी गिरावट हमारे लिए असल में एक पॉजिटिव है। MSCI में अब भारत का वेटेज बढ़ने वाला है। भारत में अब एक्टिव और पैसिव दोनों तरह की FII खरीदारी आएगी। कल की FII खरीदारी हवा में नहीं है, उन्हें कुछ दिख रहा है। FIIs ना किसी के दोस्त हैं और ना दुश्मन। आपकी और मेरी तरह वो वहां जाएंगे जहां पैसा बनेगा। 7 दिनों में FIIs ने कैश में 40,000 करोड़ रुपए की खरीदारी की है। कल कैश और फ्यूचर्स मिलाकर 25,000 करोड़ से ज्यादा की खरीदारी है। 4 दिनों में करीब 1 लाख शॉर्ट्स कवर हुए हैं।
अगर आप बाजार का संदेश समझेंगे तो बड़ा पैसा बनेगा। हमने एकदम सही समय पर अपना नेगेटिव नजरिया खत्म किया और 22,600 से सिर्फ लॉन्ग रहने का नजरिया लिया। आज सुबह भी खुलते ही कॉल्स जोड़ने का नजरिया लिया। ये बाजार अब रिवेंज मोड में है। यहां लार्ज कैप 4 साल से चले नहीं हैं। 3 साल से सारा पैसा AI मार्केट्स में जा रहा था। अब कोस्पी और ताइवान पानी भी नहीं मांग रहे हैं। ऐसे में अब बाजार में यहां बड़ा पैसा बन रहा है। आज भी FII के आंकड़ें आपको चौंका देंगे और जल्दी ही FIIs नेट लॉन्ग भी हो जाएं तो हैरानी नहीं।
निफ्टी-बैंक निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी के लिए अगला टारगेट 25,000-25,500 और स्टॉप लॉस 24,600 है। बैंक निफ्टी में अब 60,000 से लेकर ऑलटाइम हाई का टारगेट रखें। आज के निचले स्तर को नया स्टॉप लॉस बनाएं।
नवंबर की मंथली कॉल्स कैरी करें। अपना फोकस निफ्टी, बैंक निफ्टी और लार्ज कैप्स में रखें।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।