Diwali 2026 Top Picks : दिवाली के दीये सजने लगे हैं। रंगोली के रंग बिखरने लगे हैं। स्वागत की भव्य तैयारी है क्योंकि राम घर आने वाले हैं। 14 वर्षो का वनवास खत्म हुआ,अब दीपोत्सव की बारी है। एक तरफ घर में खुशियों के दीए जलेंगे तो दूसरी तरफ बाजार भी गुलजार होगा। ऐसा लगता है इस दिवाली शेयर मार्केट के अच्छे दिन आने वाले हैं। क्रूड फिसलने लगा है, रुपया संभलने लगा है। मैक्रो के बड़े इंडिकेटर से भी नए संवत में जोरदार रिटर्न संभावनाएं दिखने लगी हैं। कहते हैं कि अगर धैर्य का दिया जलता रहा तो मुश्किल राह भी रोशन हो जाती है। जिस धैर्य के साथ भगवान श्रीराम ने 14 वर्षों का वनवास पूरा किया,अगर वही धैर्य हम शेयर बाजार में भी रखें तो हमारी भी द एपिक पोर्टफोलियो बनेगा और रिटर्न की जीत होगी।
