जिंदगी को रोशन करने खुशियों की सौगात देने के लिए दिवाली फिर आ गयी है। हर तरफ उत्सव का माहौल है। दिवाली के दीए सजने लगे हैं, रंगोली के रंग बिखरने लगे हैं। नई शुरुआत की उमंग हर चेहरे पर खिलने लगी है। दिवाली के मौके पर भारतीय बाजारों में खुशहाली का मूड है। बाजार नए शिखर छूने को बेताब नजर आ रहे हैं। भारतीय बाजार ग्लोबल चिंताओं को लेकर फिक्रमंद नही हैं। पिछली दिवाली से देखें तो इंडेक्स भले ही फ्लैट रहा हो। लेकिन ऐसे कई शेयर हैं जिन्होंने शानदार कमाई कराई है।
