Diwali picks : अगली दीवाली तक बंपर कमाई के लिए JM FINANCIAL के टॉप पिक्स, चमका देंगे पोर्टफोलियो

Diwali picks : JM FINANCIAL की पहली दीवाली पिक है रिलायंस इंडस्ट्रीज। दीवाली पिक के तौर पर JM FINANCIAL की अगली पसंद JSPL है। ब्रोकरेज का मानना है कि 900 रुपए के आसपास दिख रहा ये शेयर अगली दीवाली तक 1150 रुपए की ऊंचाई छू सकता है

अपडेटेड Oct 25, 2024 पर 1:48 PM
JM FINANCIAL की एक और दिवाली पिक है ICICI LOMBARD। अभी ये स्टॉक 1,930 रुपए के आसपास दिख रहा है

Stock picks : इस दिवाली कुछ धमाकेदार हो जाए। दिवाली मौका होता है शुभ निवेश का। इस खास मौके के लिए हम आपके लिए लेकर आए है कुछ विस्फोटक निवेश आइडिया। ब्रोकरेज के कुछ ऐसी टॉप पिक्स जो आपके पोटफोलियो को समृद्धि और रोशनी से जगमग बना देंगी। इस कड़ी में आज जानते हैं JM FINANCIAL की दिवाली पिक्स। इससे पहले बाजार पर एक नजर डाल लेते हैं। दो दिनों से संभलने की कोशिश के बाद बाजार में आज तेज बिकवाली आई है। निफ्टी 300 अंक फिसलकर 24100 के करीब दिख रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी 900 अंक से ज्यादा टूटा है। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स करीब 2 फीसदी टूटे हैं। मेटल, सरकारी कंपनियों,कैपिटल और ऑटो सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली आई है। चारों सेक्टर इंडेक्स 2.5 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं।

JM FINANCIAL की दीवाली पिक्स

JM FINANCIAL की पहली दीवाली पिक है रिलायंस इंडस्ट्रीज। ब्रोकरेज का कहना है कि यह स्टॉक अभी 2,652 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। अगली दीवाली तक इसमें 3500 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। अब से 1 साल में ये शेयर 32 फीसदी की तेजी दिखा सकता है।


JM FINANCIAL की अगली दिवाली पिक है POWER GRID। अभी ये स्टॉक 315 रुपए के आसपास दिख रहा है। ब्रोकरेज का मानना है कि अगली दिवाली तक स्टॉक में 383 रुपए का लेवल मुमकिन है। 1 साल में ये शेयर 22 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

दिवाली पिक के तौर पर JM FINANCIAL की अगली पसंद BAJAJ FINANCE है। ब्रोकरेज का मानना है कि 7,047 रुपए के आसपास दिख रहा ये शेयर अगली दीवाली तक 8552 रुपए के ऊंचाई छू सकता है। यहां से अगली दीवाली तक ये शेयर 21 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

JM FINANCIAL की अगली दिवाली पिक है ICICI LOMBARD। अभी ये स्टॉक 1,930 रुपए के आसपास दिख रहा है। ब्रोकरेज का मानना है कि अगली दिवाली तक स्टॉक में 2450 रुपए का लेवल मुमकिन है। 1 साल में ये शेयर 27 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

दीवाली पिक के तौर पर JM FINANCIAL की अगली पसंद JSPL है। ब्रोकरेज का मानना है कि 900 रुपए के आसपास दिख रहा ये शेयर अगली दीवाली तक 1150 रुपए की ऊंचाई छू सकता है। यहां से अगली दीवाली तक ये शेयर 28 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

Stocks of the day : आज इन शेयरों पर बाजार की नजर, फोकस वाले इन शेयरों में अब क्या करें?

JM FINANCIAL की अगली दीवाली पिक है MACROTECH DEVELOPERS। ब्रोकरेज का कहना है कि यह स्टॉक अभी 1,053 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। अगली दीवाली तक इसमें 1480 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। अब से 1 साल में ये शेयर 40 फीसदी की तेजी दिखा सकता है।

है। ब्रोकरेज का मानना है कि 216 रुपए के आसपास दिख रहा ये शेयरदीवाली पिक के तौर पर JM FINANCIAL एक और पसंद NALCO अगली दीवाली तक 264 रुपए की ऊंचाई छू सकता है। OLECTRA GREENTECH और ASHOKA BUILDCON भी JM FINANCIAL की दीवाली पिक में शामिल हैं। ब्रोकरेज कहना है 1600 रुपए के आसपास चल रहा OLECTRA GREENTECH अगली दीवाली तक 2200 रुपए और 218 के आसपास दिख रहा ASHOKA BUILDCON अगली दीवाली तक 290 रुपए की ऊंचाई छू सकता है।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।