Stock markets : दो दिनों से संभलने की कोशिश के बाद बाजार में आज तेज बिकवाली आई है। निफ्टी 150 अंक फिसलकर 24250 के करीब दिख रहा है। बैंक निफ्टी 800 अंक से ज्यादा टूटा है। मिडकैप और स्मॉलकैप मे बिकवाली सबसे ज्यादा है। 17 फीसदी की भारी गिरावट के साथ इंडसइंड बैंक आज एक्सीडेंट ऑफ द डे बन गया है। दूसरी तिमाही में इसा मुनाफा 40 फीसदी लुढ़का है। क्रेडिट कॉस्ट और NIMs पर भी दबाव रहा है। नेट इंटरेस्ट मार्जिन 12 तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुंच गया है। ब्रोकरेज ने बैंक का अर्निंग अनुमान 20-30 फीसदी तक घटाया है। UJJIVAN SFB भी 1.32 रुपए यानी 3.61 फीसदी की गिरावट के साथ 35.25 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का लो 34.45 रुपए का है। वहीं, BIKAJI FOODS 24.60 रुपए यानी 2.95 फीसदी की बढ़त के साथ 860 रुपए के आसपास दिख रहा है।
MOSL का कहना है कि माइक्रोफाइनेंस कारोबार में दिक्कत से EPS में कटौती की गई है। दूसरी तिमाही के नतीजे कमजोर रहे हैं। निकट भविष्य में चुनौतियां हैं। MOSL FY25/26 के लिए अर्निंग अनुमान में 16.7%/8.7% कटौती की है। FY26 में RoA/RoE 1.6%/13.6% रह सकता है। NIMs तेजी से घटकर 4.08 पर आया है। एमएफआई मिक्स 149 बीपीएस घटकर ऋण के 9.2% पर आ गया है। MOSL ने इंडसइंड बैंक पर BUY रेटिंग देते हुए 1500 रुपए प्रति शेयर का टारगेट दिया है।
HSBC ने इंडसइंड बैंक पर BUY कॉल देते हुए इसका टारगेट 1,770 रुपए प्रति शेयर से घटा कर 1,510 रुपए प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज का कहना है कि माइक्रोफाइनेंस लोन के कारण प्रदर्शन में कमजोरी आई है। लोन ग्रोथ, एनआईएम और क्रेडिट लागत में प्रतिकूल बदलाव निराशाजनक है। वित्त वर्ष 2025-27 के लिए ईपीएस में 8.7-21.4 फीसदी की कटौती की गई है ताकि कम लोन ग्रोथ और आय मेट्रिक्स पर दबाव को दर्शाया जा सके। हालांकि,वित्त वर्ष 2026 के BVPs के 1.3 गुना पर, कंपनी का रिस्क रिवॉर्ड रेशियो अनुकूल है।
UJJIVAN SFB पर सेंट्रम की राय
सेंट्रम का कहना है कि उसने माइक्रोफाइनेंस कारोबार में दबाव के कारण UJJIVAN SFB का गाइडेंस घटाया हैं। MFI चुनौतियों के कारण ग्रोथ और RoE गाइडेंस घटाया गया है। NIM गाइडेंस 9 फीसदी से घटाकर करीब 8.6 फीसदी और क्रेडिट कॉस्ट गाइडेंस 1.7 फीसदी से बढ़ाकर 2.3-2.5 फीसदी किया गया है। CENTRUM ने इस स्टॉक पर Buy कॉल देते हुए इसका टारगेट 68 रुपए से घटा कर 58 रुपए प्रति शेयर कर दिया है।
अच्छे Q2 नतीजों के बाद BIKAJI FOODS में तेजी आई है। Q2 में मुनाफा 17.6 फीसदी और EBITDA 22.4 फीसदी बढ़ा है। मुनाफा सालाना आधार पर 61.3 करोड़ रुपए से बढ़कर 72.08 करोड़ रुपए पर रहा है। इस अवधि में कंपनी की आय सालाना आधार पर 16.6 फीसदी बढ़कर 696 करोड़ रुपए पर रही है। पिछले वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की आय 597 करोड़ रुपए रही थी। EBITDA सालाना आधार पर 89.07 करोड़ रुपए से बढ़कर 109 करोड़ रुपए पर और EBITDA Margin 14.92 फीसदी से बढ़कर 15.63 फीसदी पर रही है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।