Diwali Picks : प्रभुदास लीलाधर की दिवाली पिक्स जिनमें अगली दीवाली तक मिल सकता है 80% तक रिटर्न

Diwali Picks : दीवाली पिक के तौर पर लार्ज कैप में प्रभुदास लीलाधर को TATA MOTORS और NTPC भी पसंद है। ब्रोकरेज का कहना है कि अगली दीवाली तक इन शेयरों में 1225 रुपए (39% अपसाइड)और 590 (46% अपसाइड) का स्तर देखने को मिल सकता है

अपडेटेड Oct 28, 2024 पर 1:15 PM
Story continues below Advertisement
प्रभुदास लीलाधर की पहली मिड कैप दीवाली पिक EXIDE IND है। 464 रुपए के आसपास दिख रहे इस स्टॉक में 740 रुपए यानी 59 फीसदी के अपसाइड टारगेट के लिए निवेश की सलाह है

Diwali Picks :इस दिवाली कुछ धमाकेदार हो जाए। दिवाली मौका होता है शुभ निवेश का। इस खास मौके के लिए हम आपके लिए लेकर आए है कुछ विस्फोटक निवेश आइडिया। ब्रोकरेज के कुछ ऐसी टॉप पिक्स जो आपके पोटफोलियो को समृद्धि और रोशन बना देंगी। इस कड़ी में आज जानते हैं प्रभुदास लीलाधर की दिवाली पिक्स। लेकिन इसके पहले आज के बाजार पर एक नजर डाल लेते हैं। बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही निफ्टी 304.25 अंक यानी 1.26 फीसदी की बढ़त के साथ 24,475 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 1098 अंक यानी 1.38 फीसदी की बढ़त के साथ 80,500 के स्तर पर दिख रहा है।

प्रभुदास लीलाधर की लार्ज कैप दिवाली पिक्स

प्रभुदास लीलाधर की पहली लार्ज कैप दीवाली पिक ABB है। 7,445 रुपए के आसपास दिख रहे इस स्टॉक में 12300 रुपए यानी 65 फीसदी के अपसाइड टारगेट के लिए निवेश की सलाह है। इसके अलावा BEL में 426 रुपए के लक्ष्य के लिए निवेश की सलाह है। ये स्टॉक अभी 268 रुपए के आसपास दिख रहा है। स्टॉक में अगली दीवाली तक 59 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। वहीं, BHEL में 390 रुपए के टारगेट के लिए निवेश की सलाह है। प्रभुदास लीलाधर की राय है कि 218.6 रुपए के आसपास दिख रहे इस शेयर में अगली दीवाली तक 78 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। लार्ज कैप में प्रभुदास लीलाधर को COAL INDIA भी पसंद आ रहा है। फिलहाल ये शेयर 446 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। अगली दीवाली तक ये स्टॉक 55 फीसदी की तेजी के साथ 690 रुपए के आसपास जाता दिख सकता है। दीवाली पिक के तौर पर लार्ज कैप में प्रभुदास लीलाधर को TATA MOTORS और NTPC भी पसंद है। ब्रोकरेज का कहना है कि अगली दीवाली तक इन शेयरों में 1225 रुपए (39% अपसाइड)और 590 (46% अपसाइड) का स्तर देखने को मिल सकता है।


MC Interview: इस दिग्गज निवेश सलाहकार की राय, हुंडई की स्थिति मारुति सुजुकी से थोड़ी बेहतर आ रही नजर

प्रभुदास लीलाधर की मिड कैप दिवाली पिक्स

प्रभुदास लीलाधर की पहली मिड कैप दीवाली पिक EXIDE IND है। 464 रुपए के आसपास दिख रहे इस स्टॉक में 740 रुपए यानी 59 फीसदी के अपसाइड टारगेट के लिए निवेश की सलाह है। इसके अलावा GRSE में 2770 रुपए के लक्ष्य के लिए निवेश की सलाह है। ये स्टॉक अभी 1551 रुपए के आसपास दिख रहा है। स्टॉक में अगली दीवाली तक 79 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। वहीं, HSCL में 900 रुपए के टारगेट के लिए निवेश की सलाह है। प्रभुदास लीलाधर की राय है कि 562 रुपए के आसपास दिख रहे इस शेयर में अगली दीवाली तक 60 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। मिड कैप में प्रभुदास लीलाधर को KPIT TECH भी पसंद आ रहा है। फिलहाल ये शेयर 1390 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। अगली दीवाली तक ये स्टॉक 80 फीसदी की तेजी के साथ 2500 रुपए के आसपास जाता दिख सकता है।

प्रभुदास लीलाधर की स्मॉल कैप दिवाली पिक्स

प्रभुदास लीलाधर की टॉप स्मॉल कैप दीवाली पिक GMDC है। 357 रुपए के आसपास दिख रहे इस स्टॉक में 544 रुपए यानी 52 फीसदी के अपसाइड टारगेट के लिए निवेश की सलाह है

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।