Diwali Picks :इस दिवाली कुछ धमाकेदार हो जाए। दिवाली मौका होता है शुभ निवेश का। इस खास मौके के लिए हम आपके लिए लेकर आए है कुछ विस्फोटक निवेश आइडिया। ब्रोकरेज के कुछ ऐसी टॉप पिक्स जो आपके पोटफोलियो को समृद्धि और रोशन बना देंगी। इस कड़ी में आज जानते हैं प्रभुदास लीलाधर की दिवाली पिक्स। लेकिन इसके पहले आज के बाजार पर एक नजर डाल लेते हैं। बाजार में आज तेजी देखने को मिल रही निफ्टी 304.25 अंक यानी 1.26 फीसदी की बढ़त के साथ 24,475 के आसपास दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 1098 अंक यानी 1.38 फीसदी की बढ़त के साथ 80,500 के स्तर पर दिख रहा है।
