Get App

Dixon Tech Share Price: Vivo के साथ ज्वाइंट वेंचर को जल्द मिल सकती है मंजूरी, 3% से ज्यादा भागा शेयर

Dixon Tech Share Price: सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक प्रस्तावित जॉइंट वेंचर को इंटर-मिनिस्टीरियल ग्रुप से पहले ही मंज़ूरी मिल चुकी है,बस सरकार के मंज़ूरी पत्र का औपचारिक रूप से जारी होना बाकी है। नियमों के मुताबिक कंपनी को सरकार की मंजूरी जरूरी है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 30, 2026 पर 2:40 PM
Dixon Tech Share Price: Vivo के साथ ज्वाइंट वेंचर को जल्द मिल सकती है मंजूरी, 3% से ज्यादा भागा शेयर
Dixon Tech Share Price : प्रस्तावित जॉइंट वेंचर के तहत नोएडा में वीवो का मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाया जाएगा। इस कदम से भारत में इस चाइनीज स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी के रेगुलेटरी और ऑपरेशनल जोखिम काफी कम हो सकते हैं

Dixon Tech Share Price : मंगलवार को इंट्राडे ट्रेडिंग में डिक्सन टेक्नोलॉजीज के शेयरों में 3.15% तक की बढ़त देखने को मिली है। यह बढ़त CNBC-आवाज़ की उस रिपोर्ट के बाद देखने को मिली है जिसमें कहा गया था कि कंपनी और वीवो के बीच प्रस्तावित जॉइंट वेंचर को जल्द ही सरकार से मंज़ूरी मिलने की संभावना है। फिलहाल 2 बजे के आसपास यह शेयर 129 रुपए यानी 1.09 फीसदी की तेजी के साथ 11931 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 12,210 रुपए है।

CNBC-आवाज़ ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि मंज़ूरी पत्र जारी करने की प्रक्रिया अपने अंतिम चरण में है और उम्मीद है कि सरकार जल्द ही कंपनी को औपचारिक मंजूरी भेज देगी।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक प्रस्तावित जॉइंट वेंचर को इंटर-मिनिस्टीरियल ग्रुप (IMG)से पहले ही मंज़ूरी मिल चुकी है,बस सरकार के मंज़ूरी पत्र का औपचारिक रूप से जारी होना बाकी है। नियमों के मुताबिक कंपनी को सरकार की मंजूरी जरूरी है।

इस मंज़ूरी से डिक्सन टेक्नोलॉजीज़ और वीवो के लिए भारत के इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में प्रस्तावित पार्टनरशिप को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ़ होने की उम्मीद है। दोनों कंपनियां ने साल 2024 में JV किया था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें