Dixon Tech Share Price: एक साल में 168% रिटर्न, एक महीने में 17% की तेजी, अब इन दो वजहों से रहेगी शेयरों पर नजर

Dixon Tech Share Price: डिक्सन टेक के शेयरों ने एक साल में 168% रिटर्न दिया है और एक महीने में 17% की तेजी आई है। पिछले हफ्ते 20 फरवरी को यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। अब इसके शेयरों पर दो और वजहों से नजर रहेगी- एक तो इसने तगड़ा एग्रीमेंट किया है और दूसरा इसने एक मैनुफैक्चरिंग यूनिट खोला है

अपडेटेड Feb 26, 2024 पर 9:06 AM
Dixon Technologies ने उत्तराखंड के देहरादून में एक नया मैनुफैक्चरिंग प्लांट लॉन्च किया है। इससे 1 हजार से अधिक लोगों के लिए रोजगार के मौके तैयार होंगे और यहां सालाना 24 लाख से अधिक वाशिंग मशीन बन सकेगी।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dixon Tech Share Price: एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, एलईडी बल्ब और मोबाइल फोन बनाने वाली डिक्सन टेक (Dixon Tech) के शेयर एक महीने में करीब 17 फीसदी चढ़े हैं। आज फिर इसके शेयरों पर नजरें रहेंगी क्योंकि कंपनी के पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी पैजेट इलेक्ट्रॉनिक्स (Padget Electronics) ने एक कॉन्ट्रैक्ट मैनुफैक्चरिंग एग्रीमेंट किया है। यह एग्रीमेंट कोम्पाल स्मार्ट डिवाइस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुआ है और इसके तहत मोबाइल फोन बनाना है। डिक्सन टेक ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी। शेयरों की बात करें तो इसके शेयर पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार 23 फरवरी को BSE पर 1.39 फीसदी के उछाल के साथ 6866 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।

    इन वजहों से Dixon Technologies के शेयरों में रहेगी हलचल

    डिक्सन टेक ने कोम्पाल के साथ एग्रीमेंट के बारे में जानकारी दी है। यह नोटबुक, पर्सनल कंप्यूटर्स, स्मार्ट डिवाइसेज, डेटा सेंटर इक्विपमेंट और एलसीडी प्रोडक्ट्स बनाने वाली दुनिया की दिग्गज कंपनियों में शुमार है। इसके पास वर्ल्ड क्लास आरएंडी, मैनुफैक्चरिंग और सप्लाई चेन मैनेजमेंट है। अब इसी के साथ डिक्सन टेक की सब्सिडियरी ने मोबाइल फोन बनाने के लिए एग्रीमेंट किया है। इसके अलावा डिक्सन टेक के शेयरों को इस बात से भी सपोर्ट मिलेगा कि कंपनी ने उत्तराखंड के देहरादून में एक नया मैनुफैक्चरिंग प्लांट लॉन्च किया है। कंपनी ने इसका ऐलान 23 फरवरी को किया था। इससे 1 हजार से अधिक लोगों के लिए रोजगार के मौके तैयार होंगे और यहां सालाना 24 लाख से अधिक वाशिंग मशीन बन सकेगी।


    शेयरों ने कैसा दिया है रिटर्न

    पिछले साल 23 फरवरी 2023 को डिक्सन टेक के शेयर एक साल के निचले स्तर 2581.80 रुपये पर थे। इस लेवल से एक साल में ही यह 168 फीसदी से अधिक उछलकर 20 फरवरी 2024 को 6928.95 रुपये पर पहुंच गया जो इसके शेयरों का रिकॉर्ड हाई है। इस हाई पर पहुंचने के बाद मार्केट में उतार-चढ़ाव के दौरान इसके शेयरों पर मुनाफावसूली का दबाव पड़ा जिसके चलते भाव थोड़े नरम पड़े। इस हाई से फिलहाल यह 0.91 फीसदी डाउनसाइड है।

    82 साल से Warren Buffett की नेटवर्थ में शेयरों का दबदबा, Charlie Munger ने ऐसे की मदद

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।