Dixon Tech Share Price: एलईडी टीवी, वाशिंग मशीन, एलईडी बल्ब और मोबाइल फोन बनाने वाली डिक्सन टेक (Dixon Tech) के शेयर एक महीने में करीब 17 फीसदी चढ़े हैं। आज फिर इसके शेयरों पर नजरें रहेंगी क्योंकि कंपनी के पूर्ण मालिकाना हक वाली कंपनी पैजेट इलेक्ट्रॉनिक्स (Padget Electronics) ने एक कॉन्ट्रैक्ट मैनुफैक्चरिंग एग्रीमेंट किया है। यह एग्रीमेंट कोम्पाल स्मार्ट डिवाइस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के साथ हुआ है और इसके तहत मोबाइल फोन बनाना है। डिक्सन टेक ने इसकी जानकारी एक्सचेंज फाइलिंग में दी। शेयरों की बात करें तो इसके शेयर पिछले कारोबारी दिन शुक्रवार 23 फरवरी को BSE पर 1.39 फीसदी के उछाल के साथ 6866 रुपये के भाव पर बंद हुए थे।
