Dixon Tech share price : 6% चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हुआ शेयर, ब्रोकरेज से जानिए आगे का आउटलुक

Dixon Tech share price :ब्रोकरेज का कहना है कि इस JV से डिक्सन के मार्जिन में 50-100 बेसिस प्वाइंट के सुधार की उम्मीद है। नोमुरा की भी इस स्टॉक में खरीदारी की राय है। उसने स्टॉक के लिए 14,678 रुपए का टारगेट दिया है

अपडेटेड Mar 10, 2026 पर 12:53 PM
Story continues below Advertisement
BROKERAGE ON DIXON TECH : मॉर्गन का कहना है कि डिस्प्ले मॉड्यूल के लिए डिक्सन-HKC JV को मंजूरी मिल गई है। अब विवो के साथ वाली JV को जल्द ही मंजूरी मिलने का अनुमान है

Dixon Tech share price : डिक्सन टेक में आज तेजी बनी हुई है। यह शेयर करीब 6 फीसदी चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल है। चीन की HKC Overseas के साथ डिक्सन टेक के JV को सरकार की मंजूरी मिल गई है। डिक्सन की सब्सिडियरी DDTPL (डिक्सन डिस्प्ले टेक्नोलॉजीज प्राइवेट) की इस JV में 74% हिस्सेदारी होगी। HKC ओवरसीज की बाकी बची 26 फीसदी हिस्सेदारी होगी। JV के तहत डिस्प्ले मॉड्यूल्स का कारोबार होगा। DDTPL भारत में LCD और TFT-LCD डिस्प्ले बनाएगी।

ब्रोकरेज का कहना है कि इस JV से डिक्सन के मार्जिन में 50-100 बेसिस प्वाइंट के सुधार की उम्मीद है। नोमुरा की भी इस स्टॉक में खरीदारी की राय है। उसने स्टॉक के लिए 14,678 रुपए का टारगेट दिया है। नोमुरा ने कहा है कि डिस्प्ले मॉड्यूल के लिए डिक्सन-HKC JV को मंजूरी मिली है। डिस्प्ले मॉड्यूल में बैकवर्ड इंटीग्रेशन से मार्जिन ग्रोथ संभव है। डिस्प्ले प्लांट कंस्ट्रक्शन ट्रैक पर है। Q2FY27 से ट्रायल संभव है। FY28 में शेयर का EPS 30x गुना रहने का अनुमान है।

डिक्सन टेक पर जेफरीज की राय


जेफरीज ने कहा है कि डिक्सन टेक का शेयर 6 महीने में 40 फीसदी गिरा। FY27 के अनुमानित PE के 47x पर शेयर में ट्रेडिंग हो रही है। CY2026 में ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट वॉल्यूम में सालाना आधार पर 31% की गिरावट संभव है। Q1 CY26 में मोबाइल DRAM के कीमतों में तिमाही आधार 70% का उछाल देखने को मिल सकता है। मोबाइल DRAM का रॉ मटेरियल लागत में 15% हिस्सा होता है। सरकार से चीन की HKC Overseas के साथ ज्वाइंट वेंचर को मंजूरी दी है। इससे कंपनी में और सुधार की उम्मीद है। जेफरीज ने स्टॉक को होल्ड रेटिंग देते हुए 11,350 रुपए का टारगेट दिया है।

डिक्सन टेक पर जेपी मॉर्गन की राय

मॉर्गन का कहना है कि डिस्प्ले मॉड्यूल के लिए डिक्सन-HKC JV को मंजूरी मिल गई है। अब विवो के साथ वाली JV को जल्द ही मंजूरी मिलने का अनुमान है। चिप शॉर्टेज के चलते मोबाइल के वॉल्यूम में गिरावट जारी है। 2026-28 में रेवेन्यू में 36 फीसदी की अच्छी CAGR ग्रोथ मुमकिन है। मॉर्गन ने स्टॉक पर ओवरवेट कॉल देते हुए 13000 रुपए का टारेगेट दिया है।

 

LPG Cylinder crisis: मुंबई के 20% होटल बंद, 50% जल्द ही हो सकते हैं बंद : होटल एसोसिएशन

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।