सेंसेक्स करीब 414 अंक और निफ्टी लगभग 122 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। मिडकैप में जीएसपीएल, नालको, आईआरबी इंफ्रा, प्रेस्टीज एस्टेट, एलएंडटी फाइनेंस और जेएसपीएल के शेयरों में अच्छी मजबूती नजर आई। निफ्टी में एशियन पेंट्स, जेएसडब्ल्यू स्टील और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि भारती एयरटेल, आयशर मोटर्स और अपोलो हॉस्पिटल के शेयर लाल निशान में नजर आये। वहीं टॉप एफएंडओ गेनर्स में जेएसपीएल, इंटरग्लोब एविएशन, जुबिलेंट फूड, बलरामपुर चीनी और आरबीएल बैंक के शेयर शामिल दिखे। जबकि टॉप एफएंडओ लूजर्स में भारत फोर्ज, श्रीराम फाइनेंस, लॉरस लैब्स के शेयर शामिल रहे। इस बीच आज Axis Securities के राजेश पालवीय ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-
