HP इंडिया के साथ करार से ये शेयर भरेगा तेजी की उड़ान, ब्रोकरेज भी आ रहा बुलिश नजर

अनुज को डेक्सन टेक का शेयर काफी पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि शेयर रिवर्सल का अच्छा कैंडिडेट है। 50 DMA के सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला

अपडेटेड Sep 10, 2024 पर 10:48 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज को डेक्सन टेक का शेयर काफी पसंद आ रहा है।

मजबूत शुरूआत के बाद बाजार ने बढ़त गंवाई है। निफ्टी ऊपर से करीब 70 प्वाइंट टूटा है। बैंक शेयरों में ज्यादा दबाव देखने को मिला। हालांकि बैंकिंग-फाइनेंस को छोड़ सभी सेक्टर्स में खरीदारी का मूड देखने को मिल रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त के साथ कामकाज कर रहा है। Divis Labs, Bharti Airtel, Power Grid Corp, Axis Bank, LTIMindtree निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं SBI Life Insurance, HDFC Life, Bajaj Finserv, Bajaj Finance और Shriram Finance टॉप लूजर रहा। ऐसे में आज के Spotlight Stocks के तौर पर अनुज सिंघल को OFSS और DIXON TECH का शेयर पसंद आ रहा है।

OFSS (ORACLE FINANCIAL )

अनुज सिंघल ने स्पॉटलाइट स्टॉक के तौर पर ORACLE FINANCIAL को पसंद किया है। अनुज का कहना है कि शेयर में कल अच्छा प्राइस एक्शन देखने को मिला। शेयर में 50 DMA के सपोर्ट पर खरीदारी रही। पैरेंट कंपनी ऑरेकल के Q1 नतीजे अच्छे रहे। अनुज ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। कल वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई।


DIXON TECH

अनुज को डिक्सन टेक्नोलॉजी का शेयर काफी पसंद आ रहा है। उनका कहना है कि शेयर रिवर्सल का अच्छा कैंडिडेट है। 50 DMA के सपोर्ट पर अच्छी खरीदारी मिल रही है। पिछले कुछ दिनों से अच्छा डिलिवरी वॉल्यूम देखने को मिला। तीन दिनों के शॉर्ट के बाद कल शॉर्ट कवरिंग दिखी है। कंपनी ने HP के साथ बड़ा करार किया है। जिसका फायदा इसे होगा।

उधर ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली ने डिक्सन टेक्नोलॉजी के शेयर को 'इक्वल वेट' की रेटिंग है और इसके लिए 8,696 रुपये का टारगेट तय किया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी ने हाल ही में IT हार्डवेयर सेगमेंट में अपने तीसरे सबसे बड़े क्लाइंट्स HP इंडिया को ऑनबोर्ड किया है, जिसकी भारत के डेस्कटॉप और नोटबुक सेगमेंट में 28-30% बाजार हिस्सेदारी है।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।