Get App

DLF का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल

निफ्टी में 18500, 18600 और 18700 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 18500, 18400 और 18300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44100 और 44200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 44100, 44000 और 43900 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

Curated By: Sunil Guptaअपडेटेड Jun 02, 2023 पर 1:38 PM
DLF का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल
DLF पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 480 के स्ट्राइक पर सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह दी

बाजार में दोपहर के दौरान खरीदारी का जोश नजर आया। मिडकैप इंडेक्स नए शिखर पर पहुंचा। निफ्टी भी निचले स्तरों से 50 प्वाइंट सुधरा। जबकि निफ्टी बैंक में करीब 200 अंकों की तेजी देखने को मिली। रियल्टी सेक्टर में ब्याज दरें पीक आउट होने की उम्मीद में रौनक नजर आई। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में लगातार तीसरे दिन तेजी दिखी। इस बीच आज Motilal Oswal की शिवांगी सरडा

ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 18500, 18600 और 18700 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 18500, 18400 और 18300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44000, 44100 और 44200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44100, 44000 और 43900 के स्तर पर नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें