Get App

DMart Q4 Result: ₹656 करोड़ का मुनाफा, मार्जिन में सुधार; शेयरों पर रहेगी नजर

DMart Q4 Result: रिटेल स्टोर चलाने वाली DMart के Q4 रिजल्ट में मुनाफा अनुमान से कम रहा। हालांकि, रेवेन्यू और मार्जिन मजबूत दिखे। कंपनी की सालाना ग्रोथ जारी है। जानिए डिटेल।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 02, 2026 पर 8:48 PM
DMart Q4 Result: ₹656 करोड़ का मुनाफा, मार्जिन में सुधार; शेयरों पर रहेगी नजर
DMart का शेयर मामूली बढ़त के साथ 4,614 रुपये पर बंद हुआ।

DMart Q4 Result: एवेन्यू सुपरमार्ट्स लिमिटेड (DMart) ने मार्च तिमाही के नतीजों में मिला-जुला प्रदर्शन दिखाया है। एक तरफ कंपनी का मुनाफा अनुमान से कम रहा। वहीं, दूसरी तरफ रेवेन्यू ग्रोथ मजबूत बनी रही और मार्जिन में सुधार भी देखने को मिला। इसका मतलब है कि रिजल्ट काफी हद तक मिलाजुला रहा।

मुनाफा अनुमान से कम

मार्च तिमाही में DMartका नेट प्रॉफिट ₹656.6 करोड़ रहा, जो CNBC-TV18 के ₹680 करोड़ के अनुमान से कम है। यानी मुनाफे के मोर्चे पर कंपनी थोड़ी पीछे रह गई।

हालांकि ऑपरेशनल स्तर पर तस्वीर बेहतर दिखी। EBITDA ₹1,210.5 करोड़ रहा, जो अनुमानित ₹1,200 करोड़ से थोड़ा ज्यादा है। इससे साफ है कि कंपनी की कोर ऑपरेशंस में मजबूती बनी हुई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें