Daily Voice : वित्त वर्ष 2024 में निफ्टी इंडेक्स ने 25 फीसदी के आसपास का रिटर्न दिया। मिड और स्मॉल-कैप इंडेक्स ने 60 फीसदी और फीसदी का रिटर्न दिया। एलजीटी वेल्थ इंडिया के एमडी और मुख्य निवेश अधिकारी राजेश चेरुवु ने मनीकंट्रोल के साथ एक साक्षात्कार में कहा, "लगातार दूसरे साल इसी तरह के रिटर्न की उम्मीद करना सही नहीं होगा क्योंकि इक्विटी बाजार आमतौर पर एक सीधी रेखा में नहीं चलते हैं।" हालांकि उनका मानना है कि सिस्टम में नकदी की उपलब्धता के रहने से बाजार की मौजूदा तेजी कुछ समय के लिए बनी रह सकती है। बाजार में कम से कम चुनाव तक तेजी कायम रहेगी। लेकिन बाजार अब काफी महंगा हो गया है ऐसे में इसमें भारी वोलैटिलिटी देखने को मिलेगी।
