बाजार के लिए आज सबसे बड़ा संकेत है पर बात करते हुए अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 21,770-21,800 पर है जबकि निफ्टी का बड़ा रजिस्टेंस 21,929-22,000 पर है। वहीं निफ्टी का पहला सपोर्ट 21,600-21,650 पर है। वहीं बड़ा सपोर्ट 21,450-21,500 पर है। ट्रेड लेने में जल्दबाजी नहीं करें, आज वॉल्यूम कम रह सकते हैं। निफ्टी में खरीदारी का जोन 21,550-21,650 पर है इसके लिए 21,450 पर स्टॉपलॉस लगाए। पोजीशनल लॉन्ग सौदों का SL 21,500 (क्लोजिंग बेसिस) पर रखें। जबतक निफ्टी 21,450 पर है तबतक कोई Sell ट्रेड नहीं लें।
अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी बैंक का पहला रजिस्टेंस 48,400-48,500 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 48,600-48,700 पर है। जबकि पहला सपोर्ट 48,000-48,100 पर है और बड़ा सपोर्ट 47,800-48,000 पर है। किसी भी ट्रेड को लेने से पहले HDFC बैंक की चाल देखें। जिनको ट्रेड लेना ही है वो गिरावट में खरीदारी कर सकते हैं। सभी लॉन्ग सौदों में आज के निचले स्तर का SL रखें।
अनुज सिंघल का कहना है कि 2024 में निवेशक 2 थीम पर फोकस करें पहला ग्लोबल और और दूसरा लोकल। बड़ी लोकल थीम लगातार शानदार नतीजे होगे। जबकि फेड रेट कट और सॉफ्ट लैंडिंग बड़ी ग्लोबल थीम होगे। अनुज का कहना है कि ग्लोबल थीम का फायदा IT, मेटल, केमिकल्स को मिलता रहेगा। घरेलू थीम में इंफ्रा, मैन्युफैक्चरिंग सबसे बढ़िया है। उनका कहना है कि इंफ्रा, मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कोई भी कंपनी अच्छा कर सकती है। अनुज के मुताबिक कैपिटल गुड्स, रियल एस्टेट, पावर, रेलू खपत, होम इम्प्रूवमेंट, सीमेंट सेक्टर्स पर दांव लगाएं।
डालमिया भारत पर नजर (GREEN)
अनुज सिंघल का कहना है कि ब्रोकरेज फ्रर्म मोतीलाल ओसवाल डालमिया भारत पर बुलिश है और स्टॉक पर 2800 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी की राय दी है। डालमिया भारत , मोतीलाल ओसवाल की 2024 की टॉप पिक है। 2031 तक क्षमता बढ़ाकर 110-130 mtpa करने की तैयारी में है। कंपनी का लॉन्ग टर्म आउटलुक उम्मीदों भरा है। नेट डेट-टू-एबिटा रेश्यो 2X से कम करने का टार्गेट है।
इंडिगो पर रखें फोकस (GREEN)
ATF के दाम .06 Lk/kLसे घटाकर 1.01 Lk/kL पर है। कच्चे तेल में तेज गिरावट से ATF के दाम घटे है। 2023 में क्रूड 10% सस्ता हुआ। सस्ते क्रूड से कंपनी की लागत घटेगी। कुल लागत में क्रूड का करीब 40% हिस्सा है। नए साल पर हवाई यात्रा तेजी से बढ़ी है। इंडिगो का लोड फैक्टर 83% से ज्यादा है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।