निफ्टी ने कल अपना स्टॉपलॉस नहीं तोड़ा और इसे कल अच्छी क्लोजिंग भी मिली। बैंक निफ्टी पर फिन निफ्टी, HDFC, HDFC बैंक का असर पड़ा। RIL ने छोटी अवधि में लीडरशिप के संकेत दिए। इंफोसिस, TCS में बॉटम बनने के साफ संकेत नजर आये। वहीं 3 दिन की गिरावट के बाद मिडकैप, स्मॉलकैप मजबूत होते हुए दिखाई दिये। मिडकैप इंडेक्स भी नया रिकॉर्ड बनाने को तैयार नजर आया। अब भारत, US का महंगाई के आंकड़े आयेंगे। इसके साथ ही कंपनियों के नतीजों का मौसम भी शुरू हो रहा है। TCS और HCL टेक के नतीजे आज शाम आएंगे जो कि कमजोर रह सकते हैं। सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि आज के दिन निफ्टी में कोई शॉर्ट ट्रेड नहीं लेना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ आज के लिए निफ्टी बैंक में ट्रेडिंग करने से बचना चाहिए।
