Get App

Coinbase पर लिस्टिंग की खबर के दम पर Dogecoin में 20 फीसदी की तेजी

कॉइनबेस ने कहा है कि डिजीकॉइन अगर लिक्विडी से जुड़ी शर्तें पूरा करती है तो 3 जून से ट्रेडिंग शुरू हो जाएगी

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 03, 2021 पर 10:30 AM
Coinbase पर लिस्टिंग की खबर के दम पर Dogecoin में 20 फीसदी की तेजी

अमेरिका के किप्टोएक्सचेंज कॉइनबेस Coinbase पर लिस्टिंग की खबरों के बीच डिजीकॉइन (Dogecoin) में बुधवार को 20 फीसदी से ज्यादा का उछाल देखने को मिला। कॉइनबेस ने अपने एक बयान में कहा है कि वो अपने प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म पर Dogecoin की लिस्टिंग करेंगी।

डिजीकॉइन को कॉइनबेस से यह सपोर्ट मिलने के बाद उसके वैल्यू में इजाफा हुआ है। वहीं बिटकॉइन छोटे दायरे में कोरोबार करता नजर आया।

CoinDesk 20 statistics, के मुताबिक, बिटकॉइन कल के कारोबार में 1 फीसदr की बढ़ोतरी के साथ 37,200 डॉलर के करीब नजर आ रहा था। एशियन ऑवर (Aisan hours) के दौरान इसकी कीमत गिरकर 35,000 डॉलर के करीब आ गई।

डिजीकॉइन 32 सेंट के अपने 12 दिन के हाई पर पहुंचा। इसमें एक दिन में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वहीं पिछले 24 घंटे में इस क्रिप्टोकरेंसी में 18 फीसदी का इजाफा हुआ है।

नैस्डैक (Nasdaq) पर लिस्टेड स्टार्टअप कॉइनबेस में डिजीकॉइन को अपने आंतरिक कारोबार के लिए डिजीकॉइन को लेना शुरू कर दिया है। अपने एक ब्लॉग पोस्ट में कॉइनबेस ने कहा है कि अगर लिक्विडी से जुड़ी शर्तें पूरी होती हैं तो उसके प्लेटफॉर्म पर डिजीकॉइन की ट्रेडिंग गुरुवार 3 जून से पैसफिक टाइम के मुताबिक 9 बजे सुबह के बाद शुरू होगी।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
 

सब समाचार

+ और भी पढ़ें