Get App

Dollar Vs NRI : रुपये में मज़बूती की गुंजाइश बाकी, RBI से दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं - बैंक ऑफ अमेरिका के विकास जैन

Dollar Vs NRI : विकास जैन ने मनीकंट्रोल से कहा कि फरवरी और मार्च आमतौर पर FPIs के लिए पॉजिटिव महीने होते हैं। चालू खाता भी पॉजिटिव रहने की उम्मीद है, जिससे रुपये को सपोर्ट मिलना चाहिए

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Feb 04, 2026 पर 2:59 PM
Dollar Vs NRI : रुपये में मज़बूती की गुंजाइश बाकी, RBI से दरों में बदलाव की उम्मीद नहीं - बैंक ऑफ अमेरिका के विकास जैन
Dollar vs Rupee : विकास जैन ने कहा कि अगले कुछ महीनों में रुपए में 1.5-2 प्रतिशत की और मज़बूती संभव है। मार्च के आखिर तक,हमारा टारगेट 88.60-89 रुपये प्रति डॉलर के आसपास का लेवल है

Dollar Vs NRI : बैंक ऑफ अमेरिका में इंडिया FICC ट्रेडिंग के हेड विकास जैन ने मनीकंट्रोल को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि रुपये में और तेज़ी आ सकती है और रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के निकट भविष्य में मार्केट में एक्टिव रूप से दखल देने की संभावना नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि खासकर जब फॉरेक्स रिज़र्व पहले से ही अच्छे लेवल पर हैं, यह बताना मुश्किल है कि सेंट्रल बैंक किस लेवल पर फॉरेन एक्सचेंज मार्केट में दखल देगा। हमारे पास रिज़र्व का लेवल काफी ज़्यादा है,ऐसे में उम्मीद नहीं है कि RBI जल्द ही इसे और जमा करना शुरू करेगा। यहां हम आपके लिए उनके इंटरव्यू का संपादित अंश दे रहे हैं।

अमेरिका-भारत ट्रेड डील के बाद रुपये में तेज़ी से उछाल आया है। क्या आपको लगता है कि यह तेज़ी बनी रहेगी या हम कुछ उतार-चढ़ाव देखेंगे?

अमेरिका के साथ ट्रेड डील की घोषणा के बाद से करेंसी मार्केट की स्थिति साफ़ तौर पर बदल गई है। रुपये की डिमांड बढ़ी है,लेकिन डॉलर-रुपये के भविष्य का अंदाज़ा लगाने के लिए हमें कुछ चीज़ों पर करीब से नज़र रखनी होगी।

इनमें से पहला यह है कि FPIs अभी भी अमेरिका-भारत ट्रेड संबंधों को लेकर थोड़े चिंतित हैं,इसलिए फ्लो में कमी आती है या रुकावट आती है,यह देखना ज़रूरी है। दूसरा, इस कदम में साफ़ तौर पर टाइमिंग का फैक्टर शामिल था। तीसरा, RBI की भूमिका,चाहे वह मौजूदा लेवल पर दखल दे या फिर से रिज़र्व जमा करना शुरू करे, यह देखने वाली बात होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें