डोनाल्ड ट्रंप ने जून में 1000 से ज्यादा सिक्योरिटीज में किया ट्रेड, वैल्यू $7.81 करोड़ से $26.31 करोड़ के बीच; क्या खरीदा, क्या बेचा?

22 जून को वैनगार्ड ग्रुप इंक. के एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड के 50 लाख डॉलर से लेकर 2.5 करोड़ डॉलर तक के शेयर बेचे गए। ट्रंप ने 18 जून को बर्कशायर हैथवे के 10 लाख डॉलर से लेकर 50 लाख डॉलर तक के शेयर खरीदे और फिर 24 जून को कुछ शेयर बेचे

अपडेटेड Aug 23, 2026 पर 10:00 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ट्रंप ने साल 2025 में 21,000 से ज्यादा शेयरों में ट्रेड किया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल जून में 1,000 से ज्यादा सिक्योरिटीज में ट्रेड किया। इसमें बर्कशायर हैथवे इंक., वीजा इंक., मास्टरकार्ड इंक. और सिंटास कॉर्प. की बड़ी खरीदारी शामिल है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, US ऑफिस ऑफ गवर्नमेंट एथिक्स की फाइलिंग में इन ट्रांजेक्शंस की कुल कीमत 7.81 करोड़ डॉलर से 26.31 करोड़ डॉलर के बीच बताई गई है। इस फाइलिंग में हर ट्रांजेक्शन के लिए सटीक नंबरों के बजाय एक रेंज दी गई है।

डेटा के मुताबिक, सबसे बड़ा ट्रांजेक्शन 22 जून को हुआ। इसके तहत वैनगार्ड ग्रुप इंक. के एक्सचेंज-ट्रेडेड फंड के 50 लाख डॉलर से लेकर 2.5 करोड़ डॉलर तक के शेयर बेचे गए। अन्य ट्रांजेक्शंस की बात करें तो 3 जून को ट्रंप की ओर से सॉफ्टवेयर कंपनी पैलेंटिर के 1,001 डॉलर से लेकर 15,000 डॉलर तक के शेयर खरीदे गए। 16 जून को 15,001 डॉलर से लेकर 50,000 डॉलर तक के और 18 जून को 500,000 डॉलर से लेकर 10 लाख डॉलर तक के शेयर बेचे गए। उसके बाद 23 और 24 जून को शेयर खरीद की गई।

ट्रंप ने 18 जून को बर्कशायर हैथवे के 10 लाख डॉलर से लेकर 50 लाख डॉलर तक के शेयर खरीदे और फिर 24 जून को कुछ शेयर बेचे। उन्होंने 18 जून को मेटा के 10 लाख डॉलर से लेकर 50 लाख डॉलर तक के शेयर बेचे और महीने के आखिर में कुछ शेयर खरीदे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कॉइनबेस, वीजा और होम डिपो के शेयरों में भी ट्रांजेक्शन किया।


2025 में 21,000 से ज्यादा शेयरों में किया था ट्रेड

ट्रंप ने साल 2025 में 21,000 से ज्यादा शेयरों में ट्रेड किया था। इन ट्रेड्स की कुल वैल्यू 60 करोड़ डॉलर से 1.86 अरब डॉलर के बीच रही थी। कई बार तो एक ही दिन में एक ही सिक्योरिटी की खरीद-बिक्री भी देखी गई। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, व्हाइट हाउस का कहना है कि हितों का कोई टकराव नहीं है क्योंकि ट्रंप के निवेश स्वतंत्र रूप से मैनेज किए जाते हैं।

Meesho Block Deal: ₹957 करोड़ के शेयर बेच सकती है Y Combinator, सोमवार को दिख सकता है बड़ा उतार-चढ़ाव

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता डेविस इंगले ने एक बयान में कहा, "सभी होल्डिंग्स 'डिस्क्रेशनरी अकाउंट्स' में रखी जाती हैं और कंप्यूटर-बेस्ड मॉडल पोर्टफोलियो के जरिए निवेश किया जाता है, जो अपने-आप 'श्वाब 1000' (Schwab 1000) जैसे जाने-माने इंडेक्स को फॉलो करते हैं। न तो अमेरिकी राष्ट्रपति और न ही उनके परिवार का कोई सदस्य यह तय कर सकता है, प्रभावित कर सकता है या इनपुट दे सकता है कि पोर्टफोलियो में निवेश कैसे किया जाए या निवेश कब किया जाए और कब बिक्री की जाए। निवेश से जुड़े सभी फैसले पूरी तरह से स्वतंत्र मैनेजर लेते हैं।"

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।