Get App

8% उछलकर Dr Lal PathLabs एक साल के हाई पर, अभी शेयरों में इतना दम बाकी

Dr Lal PathLabs Stocks: एक तरफ घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्सेज सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी 50 (Nifty 50) आधे फीसदी से अधिक उछल पड़े और निफ्टी फार्मा में 1% से अधिक की तेजी आई लेकिन डॉ लाल पैथलैब्स के शेयर करीब 8% मजबूत हुए। जून तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजे पर नोमुरा ने इसका टारगेट प्राइस बढ़ाया तो यह उछलकर एक साल के हाई पर पहुंच गया। जानिए ब्रोकरेज के बुलिश रुझान की वजह

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jul 27, 2026 पर 12:29 PM
8% उछलकर Dr Lal PathLabs एक साल के हाई पर, अभी शेयरों में इतना दम बाकी
वैश्विक ब्रोकरेज फर्म Nomura ने Dr Lal Pathlabs की खरीदारी की रेटिंग को बरकरार रखा है लेकिन टारगेट प्राइस को ₹2000 से बढ़ाकर ₹2085 कर दिया है।

Dr Lal PathLabs Stocks: मार्केट की रौनक में आज डॉ लाल पैथलैब्स के भी शेयर रॉकेट बन गए और उछलकर यह एक साल के नए हाई पर पहुंच गया। इसके शेयरों को वैश्विक ब्रोकरेज फर्म नोमुरा के रुझान से सपोर्ट मिला, जिसने इसके शेयरों में निवेश का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। ब्रोकरेज फर्म ने जून तिमाही के उम्मीद से बेहतर कारोबारी नतीजे के बाद यह रुझान अपनाया है। नोमुरा के बुलिश रुझान ने इसके शेयरों की चमक बढ़ा दी और यह करीब 8% उछल पड़ा। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया जिससे भाव थोड़े नरम पड़े लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी के चलते अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है।

फिलहाल बीएसई पर यह 6.11% की बढ़त के साथ ₹1864.10 (Dr Lal PathLabs Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 7.80% चढ़कर एक साल के हाई ₹1,893.65 तक पहुंचा था। करीब चार महीने पहले 23 मार्च 2026 को यह एक साल के निचले स्तर ₹1,272.00 पर था।

कैसी है Dr Lal Pathlabs की सेहत

चालू वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में डॉ लाल पैथलैब्स का रेवेन्यू सालाना आधार पर 19% उछलकर ₹797.7 करोड़ और शुद्ध मुनाफा 27% बढ़कर ₹170.5 करोड़ पर पहुंच गया। ऑपरेटिंग लेवल पर भी कंपनी का परफॉरमेंस दमदार रहा और ईबीआईटीडीए 29% बढ़कर ₹247.5 करोड़ और ईबीआईटीडीए मार्जिन 28.7% से 31% पर पहुंच गया। मैनेजमेंट ने इस वित्त वर्ष 2027 के लिए रेवेन्यू ग्रोथ के गाइडेंस को बढ़ाकर अर्ली टीन्स ((10-15%) से मिड-टीन्स (15-18%) कर दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें