Dr. Reddy's in focus: USFDA की 7 आपत्तियों के बावजूद स्टॉक ने हिट किया 52 वीक हाई, ब्रोकरेज भी बुलिश

Dr. Reddy's in focus: US FDA ने सात ऑब्जर्वेशन के साथ'फॉर्म 483'जारी करके कंपनी की हैदराबाद इकाई का इंस्पेक्शन पूरा किया है। इन 7 आपत्तियों के बाद भी शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचा है

अपडेटेड Jun 29, 2026 पर 4:28 PM
Dr. Reddy's in focus: पिछले 1 हफ्ते में यह शेयर 6.59 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 5.54 फीसदी की तेजी आई है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Dr. Reddy's in focus: USFDA की 7 आपत्तियों के बावजूद आज के सत्र में डॉ रेड्डीज का शेयर 52 हफ्तों की नई ऊंचाई पर पहुंचता दिखा है। US फ़ूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (US FDA) द्वारा हैदराबाद के बाचुपल्ली में कंपनी की बायोलॉजिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में प्री-लाइसेंस इंस्पेक्शन (PLI) पूरा करने के बाद डॉ.रेड्डीज़ लैबोरेटरीज के शेयरों में इंट्राडे में 4 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। हालांकि,US FDA ने सात ऑब्जर्वेशन (आपत्तियों) के साथ'फॉर्म 483'जारी करके इंस्पेक्शन पूरा किया है। इन 7 आपत्तियों के बाद भी शेयर 52 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंचा है।

    शेयर की चाल पर नजर डालें तो आज यह शेयर 25.20 रुपए यानी 1.87 फीसदी की बढ़त के साथ 1375.70 रुपए पर बंद हुआ। आज का इसका दिन का हाई 1,414.90 रुपए और दिन का लो 1,355.80 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,414.90 रुपए और 52 वीक लो 1,148.40 रुपए है। स्टॉक का ट्रेडिंग वॉल्यूम 7,604,465 शेयर और मार्केट कैप 114,851 करोड़ रुपए है।

    डॉ रेड्डीज पर नोमुरा बुलिश


    डॉ रेड्डीज पर जापानी ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का बुलिश नजरिया है। इसने इस स्टॉक पर खरीदारी की राय बरकरार रखते हुए 1740 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। इसका मतलब है कि इसमें मौजूदा स्तर से करीब 29% तेजी की उम्मीद है। ब्रोकरेज का कहना है कि USFDA की ज्यादातर आपत्तियां नए प्लांट से जुड़ीं हुई हैं। कंपनी के पुराने प्लांट्स को लेकर बड़ी चिंता नहीं है। पुराने प्लांट की दिक्कतें सुलझती दिख रही हैं। कंपनी को आपत्तियां जल्द दूर करने का भरोसा है। 2028 तक अप्रूवल्स और नए लॉन्च पर कंपनी का फोकस रहेगा। इसकी ग्रोथ पाइपलाइन मजबूत रहने की उम्मीद है। कंपनी के लिए रेगुलेटर्स की तरफ से भी ज्यादा रिस्क नहीं है।

    शेयर प्राइस हिस्ट्री

    पिछले 1 हफ्ते में यह शेयर 6.59 फीसदी भागा है। वहीं, 1 महीने में इसमें 5.54 फीसदी की तेजी आई है। 3 महीने में इसमें 7.33 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। वहीं, इस साल अब तक इसने 8.20 फीसदी रिटर्न दिया है। 1 साल में इसमें 5.74 फीसदी की और तीन साल में 34.67 फीसदी की तेजी देखने को मिली है।

     

    Market Outlook : बाजार में बढ़त का सिलसिला थमा, जानिए 30 जून को कैसी रह सकती है इसकी चाल

     

    Market Insight: इसी हफ्ते 24500 की तरफ बढ़ता दिखेगा निफ्टी, फार्मा और बैंकिंग के इन शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

     

    डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।