Market Insight: पिछले कारोबारी सत्र के आंकड़ों पर नजर डालें तो मार्केट में एफआई का सेलिंग प्रेशर थोड़ कम हुआ है। उनके शॉर्ट्स कवर होने शुरू हो गए हैं। क्या ऐसे में लग रहा है कि इस सीरीज के बाद अगली सीरीज में थोड़ी और पॉजिटिविटी की उम्मीद है और इंडेक्स आगे कैसा प्रदर्शन कर सकता है? इस सब बातों और मार्केट टेक्निकल्स पर चर्चा करते हुए जेएम फाइनेंशियल्स (JM Financial Services) के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और हेड ऑफ रिसर्च राहुल शर्मा ने कहा कि वे इस वीक के लिए मार्केट पर अपने व्यू को दो पार्ट में डिवाइड करके चल रहे हैं। बाजार में बड़ी एक्सपायरी आ रही है। मंथली एक्सपायरी कल के सेशन में होगी। ऐसे में बाजार में थोड़ी वोलैटिलिटी जरूर देखने को मिल सकती है।
आज के सेशन में कॉल राइटिंग होते हुए दिख रही है। डेरिवेटिव आंकड़ों से संकेत मिल रहा है कि शायद हफ्ते के शुरुआत में निफ्टी में फिर से 23,800 का लेवल भी देखने को मिल सकता है। ओवरऑल व्यू यह है कि बाय ऑन डिप की रणनीति रखें। इस हफ्ते के सेकंड हाफ में निफ्टी 24,500 की तरफ बढ़ता हुआ दिख सकता है। हो सकता है नेक्स्ट वीक में यह टारगेट अचीव हो। लेकिन मार्केट पर ओवरऑल नजरिया पॉजिटिव है।
पिछले हफ्ते भी हमने देखा कि बाजार शुरुआत में काफी वोलेटाइल था। लेकिन वीक एंड होते-होते हम 24,000 का लेवल सस्टेन कर गए। कहीं ना कहीं एफआई की अग्रेसिव सेलिंग थोड़ी कम हुई है। साथ ही लास्ट वीक में हमने देखा कि बैंकिंग और फाइनशियल्स में रिलेटिव पोजीशनिंग बनी। इस दौरान ऑटो सेक्टर ने लीड किया। ऐसे में ओवरऑल निफ्टी में व्यू पॉजिटिव है। ऐसे मार्केट में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति काम करेगी।
उन्होंने आगे कहा कि ऐसे कई स्टॉक्स है जहां पर रिस्क रिवार्ड फेवरेबल है। इनमें कई फार्मा शेयर शामिल हैं। आज के सेशन में हमे फार्मा में अच्छी खरीदारी आती दिखी है। इस बाजार में ग्लेनमार्क फार्मा का सेटअप बहुत पसंद आ रहा है। स्टॉक ने 2200-2150 रुपए के रेंज में एक अच्छा बेस बनाया है। यह स्टॉक पोजीशनल बेसिस पर 2350-2380 रुपए तक के लेवल्स टेस्ट करने के लिए तैयार है। इसमें अगले 8 से 10 सेशन में 8-10 फीसदी की तेजी देखने को मिल सकती है। इसके लिए 2140 रुपए पर स्टॉप-लॉस लगाएं।
बैंक निफ्टी पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने कहा कि आज के सेशन में इसमें निगेटिव डेटा बिल्ड अप हुआ है। ओवरऑल बैंक निफ्टी में 58300 का लेवल एक क्रूशियल रेजिस्टेंस रहेगा। अगर आज के सेशन में यह दीवार पार हो जाती है तो शॉर्ट्स थोड़ा चैलेंज होते हुए दिखेंगे। अगर ऐसा नहीं होता तो हमें इसमें में 57800 तक का डाउनवर्ड ड्रिफ्ट देखने को मिल सकता है। यानी यहां से इसमें 300-400 अंकों की गिरावट आ सकती है। तो प्योरली एक्सपायरी बेसिस पर बैंक निफ्टी में थोड़ा सा दबाव जरूर है। ऊपर की तरफ वोलेटिलिटी हो सकती है। लेकिन अगर हम देखें तो इसका ओवरऑल पोजीशनल सेटअप काफी बढ़िया है। इनमें से पीएसयू बैंक्स तुलनात्मक रूप से काफी अच्छी पोजीशन में हैं।
कुल मिलाकर लगता है कि एक बार एक्सपायरी हो जाने पर पीएसयू बैंक्स हमें लीड करते दिख सकते हैं। पीएसयू बैंकों में SBI का सेटअप काफी बढ़िया है। SBI लगातार अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेजेस के ऊपर सस्टेन कर रहा है और कहीं ना कहीं ये एक ब्रेकआउट के लिए वेट करता हुआ दिख रहा है। ऐसे में हमारा ये मानना है कि जुलाई सीरीज शुरुआती हिस्से में ही इस स्टॉक में आपको 1080-1100 रुपए तक के लेवल्स देखने को मिल सकते हैं।
अपने पसंदीदा शेयरों पर बात करते हुए राहुल शर्मा ने आगे कहा कि मार्केट की ओवरऑल पोजीशनिंग पर नजर डालें तो इस समय फार्मा शेयरों का दबदबा दिख रहा है। अगर मोमेंटम देखें तो लूपिन का सेटअप भी काफी अच्छा लगता। लूपिन में पिछले कई दिनों से हायर हाई, हायर लो का सेटअप बनता हुआ दिख रहा है। स्टॉक 2500 रुपए पर स्थित अपने अगले रेजिस्टेंस की और बढ़ने के लिए तैयार होता हुआ दिख रहा है। ऐसे में पोजीशनल बेसिस पर लूपिन में खरीदारी की जा सकती है। इसके लिए 2450 रुपए पर एक छोटा रेजिस्टेंस है। इसके पार होने पर स्टॉक में हमें 2500 रुपए तक के लक्ष्य हासिल होते हुए नजर आ सकते हैं। लॉन्ग पोजीशंस के लिए इसमें 2370 रुपए के स्टॉप लॉस की सलाह होगी।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।