आज सोमवार के कारोबरी सत्र में भारतीय शेयर बाजार के लिए आखिरी 30 मिनट बहुत अहम होंगे। इसी दौरान निफ्टी इंडेक्स की रीबैलेंसिंग होगी, जो निवेशकों के नजरिए से काफी अहमियत रखती है। इस प्रक्रिया के चलते कई शेयरों में पैसा आता दिखेगा, क्योंकि संबंधित इंडेक्स में उनके वेटेज में या तो बढ़ोतरी होगी या फिर कटौती।
NSE रीबैलेंसिंग के चलते इन स्टॉक्स में आ सकता है पैसा
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज का कहना है कि NSE रीबैलेंसिंग रीबैलेंसिंग के चलते MCX में 8 करोड़ डॉलर का निवेश आने की उम्मीद है। इसके बाद NTPC में 7.7 करोड़ डॉलर और लॉरस लैब्स में 7.3 करोड़ डॉलर का निवेश आ सकता है। अदाणी पावर में भी 7.2 करोड़ डॉलर और GE वर्नोवा T&D में 7 करोड़ डॉलर का निवेश आता दिख सकता है। कुछ और भी ऐसे स्टॉक्स हैं जिनमें बड़े पैमाने पर निवेश आने की संभावना है।
रीबैलेंसिंग के तहत BHEL,टाटा स्टील,वेदांता,पॉलीकैब,भारत फोर्ज,CG पावर,NALCO,HDFC बैंक,कोल इंडिया और वोडाफोन आइडिया जैसे स्टॉक्स में भी 33 करोड़ डॉलर से 7 करोड़ डॉलर तक का निवेश आने की उम्मीद है।
इन स्टॉक्स से हो सकती है निकासी
रीबैलेंसिंग प्रोसेस के चलते भारती एयरटेल के शेयरों से सबसे ज्यादा निकासी होने की संभावना है। नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज़ का अनुमान है कि इसमें 8.8 करोड़ डॉलर की निकासी हो सकती है। वहीं, आयशर मोटर्स और एशियन पेंट्स में से प्रत्येक से 6.9 करोड़ डॉलर का आउटफ़्लो हो सकता है। जबकि हीरो मोटोकॉर्प,बजाज फाइनेंस और मारुति सुजुकी से 6.3 करोड़ डॉलर,6.2 करोड़ डॉलर और 6.1 करोड़ डॉलर का आउटफ्लो हो सकता है।
इसके अलावा AU स्मॉल फाइनेंस बैंक,TVS मोटर,मुथूट फाइनेंस,इंडिगो,केनरा बैंक,SBI लाइफ,स्टेट बैंक ऑफ इंडिया,पेटीएम,मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज,फोर्टिस हेल्थकेयर और नायका से इस रीबैलेंसिंग के चलते 3 करोड़ डॉलर से 6 करोड़ डॉलर के बीच निकासी होने की संभावना है।
निफ्टी 50 के इन स्टॉक्स का बढ़ेगा वेटेज
नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज के मुताबिक कोल इंडिया,ICICI बैंक,एटरनल और HDFC बैंक के शेयरों के वेटेज में भी बढ़ोतरी होगी। इससे कोल इंडिया में 2.6 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त निवेश आएगा,ICICI बैंक में 90 लाख डॉलर तक का निवेश आएगा,जबकि एटरनल और HDFC बैंक में से हर एक में 30 लाख डॉलर तक का निवेश आएगा।
वहीं, दूसरी तरफ भारती एयरटेल,SBI,L&T,ग्रासिम और मारुति सुजुकी के वेटेज में कमी आएगी।
निफ्टी नेक्स्ट 50 इंडेक्स की बात करें तो एवेन्यू सुपरमार्ट्स,हिंदुस्तान जिंक और टाटा कैपिटल के वेटेज में बढ़ोतरी होगी,जबकि अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस और टाटा पावर के वेटेज में कमी आ सकती है।
डिस्क्लेमर:मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।