Dr. Reddy's Share Price: : नोमुरा के बाद अब सिटी ने भी जारी की स्टॉक पर बुलिश रिपोर्ट, 1.5% भागा शेयर

Dr. Reddy's Share Price:सिटी ने डॉ रेड्डीज की रेटिमग बढ़कर 'BUY'कर दी है और शेयर पर 90 दिन का पॉजिटिव कैटलिस्ट वॉच शुरू किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि gRevlimid पेटेंट खत्म होने के बाद भी ग्रोथ रिकवरी के पूरे आसार हैं। FY27 में नॉर्थ अमेरिका रेवेन्यू में रिकवरी की उम्मीद है। FY27-29E के बीच US में Abatacept लॉन्च का फायदा मिलेगा

अपडेटेड Sep 29, 2026 पर 2:04 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Dr. Reddy's Share Price: सिटी का कहना है कि भारत, इमर्जिंग मार्केट्स और यूरोप में कंपनी की मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। नॉन-US मार्केट्स में शानदार एक्जीक्यूशन देखने को मिला है। मार्जिन में सुधार से आगे कंपनी की अर्निंग्स विजिबिलिटी भी सुधरेगी

Dr. Reddy's Share Price : सिटी ने डॉ रेड्डीज पर बुलिश रिपोर्ट जारी की है। उसने रेटिंग अपग्रेड के साथ-साथ इसके टारगेट भी बढ़ाए है। इस खबर के साथ ही आज इस शेयर में अच्छी तेजी है। फिलहाल यह 17.90 रुपए यानी 1.47 फीसदी की बढ़त के साथ 1240 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 1,252.80 रुपए और दिन का लो 1,229 रुपए है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,414.90 रुपए और 52 वीक लो 1,101 रुपए है। इसमें अच्छे वॉल्यूम के साथ कारोबार हो रहा है। इसका ट्रेडिंग वॉल्यूम 3,801,440 शेयर और मार्केट कैप 103,608 करोड़ रुपए पर दिख रहा है।

डॉ रेड्डीज पर बुलिश सिटी

सिटी ने डॉ रेड्डीज की रेटिंग बढ़कर 'BUY'कर दी है और शेयर पर 90 दिन का पॉजिटिव कैटलिस्ट वॉच शुरू किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि gRevlimid पेटेंट खत्म होने के बाद भी ग्रोथ रिकवरी के पूरे आसार हैं। FY27 में नॉर्थ अमेरिका रेवेन्यू में रिकवरी की उम्मीद है। FY27-29E के बीच US में Abatacept लॉन्च का फायदा मिलेगा। कंपनी को कनाडा में सेमाग्लूटाइड (Semaglutide) के लॉन्च का फायदा मिलेगा। इससे $350-400 मिलियन के अतिरिक्त रेवेन्यू का अनुमान है। भारत, इमर्जिंग मार्केट्स और यूरोप में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। नॉन-US मार्केट्स में शानदार एक्जीक्यूशन देखने को मिला है। मार्जिन में सुधार से आगे कंपनी की अर्निंग्स विजिबिलिटी भी सुधरेगी।


स्टॉक पर नोमुरा भी बुलिश

इसके पहले नोमुरा ने भी इस स्टॉक पर अपनी रिपोर्ट जारी की थी। नोमुरा का भी इस स्टॉक पर बुलिश नजरिया है। उसके स्टॉक की 'BUY'रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,740 का टारगेट तय किया है। नोमुरा का कहना है कि डॉ. रेड्डी के बायोलॉजिक्स बिज़नेस के लिए दो अहम पड़ाव आने वाले हैं। इसमें से पहला है इसके बायोलॉजिक्स प्लांट के लिए USFDA की मंज़ूरी/EIR, जिसकी उम्मीद हमें जल्द ही है। वहीं, दूसरा है बायोसिमिलर एबाटासेप्ट (इंट्रावेनस) के लिए 18 दिसंबर 2026 की एक्शन डेट। कंपनी मैनेजमेंट को अच्छे नतीजे की उम्मीद है।

मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी के बारे में नोमुरा ने कहा कि USFDA ने जून 2026 में पुराने और नए,दोनों ब्लॉक का निरीक्षण किया था। पुराने ब्लॉक के निरीक्षण में सुधारों को लागू करने पर ध्यान दिया गया, जबकि नए ब्लॉक का (जो अबाटासेप्ट (Abatacept) के लिए है) पहली बार निरीक्षण किया गया। ब्रोकरेज ने आगे कहा कि 90 दिन की अवधि 23 सितंबर 2026 को खत्म हो गई, इसलिए हमें जल्द ही रेगुलेटरी प्रतिक्रिया की उम्मीद है। मैनेजमेंट को बाकी आपत्तियों को सुलझाने और साइट क्लीयरेंस मिलने की उम्मीद है।

नोमुरा ने यह भी बताया कि उसी साइट से अगस्त 2026 में रिटक्सिमैब को मंज़ूरी मिली थी। इससे पता चलता है कि एजेंसी को शायद इस साइट को लेकर कोई गंभीर चिंता नहीं है। नोमुरा ने कहा कि वह मीडियम से लॉन्ग टर्म में बायोसिमिलर्स को लेकर पॉजिटिव है। बायोलॉजिक्स की एक्सक्लूसिविटी खत्म होने और रेगुलेटरी रास्ते आसान होने से बड़े मौके बन रहे हैं। साथ ही, उसने यह भी कहा कि कॉम्पिटिशन बढ़ने की उम्मीद है,लेकिन यह स्मॉल-मॉलिक्यूल जेनेरिक्स के मुकाबले कम ही रहेगा।

 

 

Growpital मामले में SEBI की बड़ी कार्रवाई, करीब 193 करोड़ की स्कीम को बंद करने के दिए आदेश

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।