Get App

डॉ रेड्डीज नोवार्टिस की कार्डियो दवा सिडमस को 463 करोड़ रुपये में खरीदेगी, जानिए पूरी डिटेल

सिडमस के अधिग्रहण से कंपनी का कार्डियोवास्कुलर सेगमेंट और मजबूत होगा। बता दें कि इस सेगमेंट में पहले से ही Stamlo,Stamlo Beta, Reclide-XR और Reclimet-XR जैसे ब्रांड शामिल हैं.

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 02, 2022 पर 9:12 AM
डॉ रेड्डीज नोवार्टिस की कार्डियो दवा सिडमस को 463 करोड़ रुपये में खरीदेगी, जानिए पूरी डिटेल
पिछले कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को एनएसई पर डॉ रेड्डीज के शेयर 16 रुपये यानी 0.37 फीसदी गिरकर 4279.45 रुपये पर बंद हुए थे.

भारतीय जनेरिक ड्रग मेकर Dr Reddy’s Laboratories ने ग्लोबल फार्मास्यूटिकल दिग्गज Novartis AG से उसके कार्डियोवास्कुलर ब्रांड सिडमस (Cidmus)के अधिग्रहण के लिए एक करार किया है। यह सौदा 463 करोड़ रुपये का है।

बता दें कि अभी एक हफ्ते पहले डॉ रेड्डीज ने स्विट्ज़रलैंड स्थित इस ग्लोबल हेल्थ केयर कंपनी के साथ उसकी जानमानी दवाओं के सेल्स और डिस्ट्रीब्यूशन के लिए एक करार किया था। इन दवाओं में वोवरन रेंज, कैल्शियम रेंज और मेथर्जिन जैसे दवाएं शामिल हैं।

Novartis AG के साथ हुए नए एग्रीमेंट के तहत डॉ रेड्डीज को भारत में सिडमस (Cidmus) ट्रेडमार्क का अधिकार ट्रांसफर किया जाएगा। गौरतलब है कि फरवरी 2022 में समाप्त 12 महीनों के दौरान भारत में सिडमस (Cidmus) का बाजार 136.4 करोड़ रुपये रहा।

1 अप्रैल को जारी एक स्टेटमेंट में डॉ रेड्डीज ने कहा कि सिडमस ब्रांड के तहत बनने वाली दवा दिल के मरीजों के इलाज मे इस्तेमाल होती है। यह वाल्सार्टन (Valsartan) और सैक्यूबिट्रिल (Sacubitril) का कम्पोजिशन है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें