Top F&O Calls: बाजार फिलहाल गिरावट पर कारोबार कर रहा है। सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार करते नजर आये। निफ्टी में करीब 175 अंकों की गिरावट और सेंसेक्स में करीब 610 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो सीजी पावर, पॉलीकैब, ल्यूपिन, वोल्टाज, पीबी फिनटेक, एंजेल वन, डिक्सन टेक्नोलॉजी, कल्याण ज्वेलर्स और पेटीएम के शेयर लाल निशान में नजर आये। जबकि महानगर गैस, बर्जर पेंट्स, एसआरएफ, ओएनजीसी, गेल, डॉ रेड्डीज, पूनावाला फिनकॉर्प, मैक्स हेल्थकेयर के शेयर हरे निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
