Get App

Dubai Stock Markets: जंग के बीच दुबई के शेयर बाजार ने टेके घुटने! एक महीने में 21% टूटा, ‘बेयर जोन’ में पहुंचा

Dubai Stock Markets: मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब खाड़ी देशों के शेयर बाजारों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच दुबई का शेयर बाजार तेज गिरावट के साथ 'बेयर मार्केट' में पहुंच गया है। दुबई फाइनेंशियल मार्केट जनरल इंडेक्स में आज 16 मार्च को करीब 3.2% तक की गिरावट देखने को मिली

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 16, 2026 पर 3:35 PM
Dubai Stock Markets: जंग के बीच दुबई के शेयर बाजार ने टेके घुटने! एक महीने में 21% टूटा, ‘बेयर जोन’ में पहुंचा
Dubai Stock Markets: दुबई का फाइनेंशियल मार्केट जनरल इंडेक्स अपने हाई से लगभग 21% टूट गया है

Dubai Stock Markets: मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब खाड़ी देशों के शेयर बाजारों पर भी साफ दिखाई देने लगा है। ईरान और अमेरिका-इजराइल के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच दुबई का शेयर बाजार तेज गिरावट के साथ 'बेयर मार्केट' में पहुंच गया है। दुबई फाइनेंशियल मार्केट जनरल इंडेक्स में आज 16 मार्च को करीब 3.2 प्रतिशत तक की गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के साथ ही यह इंडेक्स अब अपने हाई से लगभग 21 प्रतिशत नीचे आ गया है।

आम तौर पर जब कोई इंडेक्स अपने शिखर से 20 प्रतिशत या उससे अधिक टूट जाता है तो उसे बेयर मार्केट माना जाता है।

युद्ध से कई इंडस्ट्रीज पर पड़ा असर

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव ने एनर्जी, शिपिंग, रियल एस्टेट और पर्यटन समेत कई इंडस्ट्रीज को प्रभावित किया है। अमेरिका और इजराइल की ओर से ईरान पर हमले किए जाने के बाद, ईरान ने जवाबी कार्रवाई में कई खाड़ी देशों के शहरों को निशाना बनाया। इससे पूरे क्षेत्र में अस्थिरता बढ़ गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें