LPG के दाम बढ़ने और सस्ते क्रूड से OMCs (ऑयल मार्केटिंग कंपनियों) में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। आज के कारोबार में IOC, BPCL और HPCL को शेयर दो से तीन फीसदी चढ़े हैं। साथ ही पेंट और एविशन शेयरों में भी रौनक है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़ा दी है। एक्साइज ड्यूटी में दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी आज से लागू होगी। इसके साथ सिलेंडर भी महंगा हो गया है। पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी रुपए प्रति लीटर बढ़ी है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़कर 13 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी बढ़कर 10 रुपए प्रति लीटर हो गई है। एक्साइज ड्यूटी में बढ़ोतरी आधी रात से लागू हो गई है।
