Get App

कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार की 4 हफ्तों की तेजी पर लगा लगाम, डॉलर के मुकाबले रुपया भी हुआ कमजोर

Market snaps four-week: बीते हफ्ते विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजारों में 12,643.61 करोड़ रुपये की बिकवाली की। वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 508.04 करोड़ रुपये की खरीदारी करें।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 22, 2022 पर 11:01 AM
कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार की 4 हफ्तों की तेजी पर लगा लगाम, डॉलर के मुकाबले रुपया भी हुआ कमजोर
बीते हफ्ते सेंसेक्स 2,185.85 अंक यानी 3.57 फीसदी टूटकर 59,037.18 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 638.55 अंक यानी 3.49 फीसदी गिरकर 17,617.2 के स्तर पर बंद हुआ।

Market snaps four-week: केंद्रीय बैंकों द्वाराब्याज दरों में बढ़ोतरी और एफआईआई की लगातार बिकवाली के बीच 21 जनवरी को समाप्त पिछले हफ्ते में बाजार में लगातार चौथे हफ्ते की तेजी पर ब्रेक लग गया। बीते हफ्ते सेंसेक्स 2,185.85 अंक यानी 3.57 फीसदी टूटकर 59,037.18 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 638.55 अंक यानी 3.49 फीसदी गिरकर 17,617.2 के स्तर पर बंद हुआ।

बीते हफ्ते बीएसई मिडकैप इंडेक्स सप्ताहिक आधार पर 4.3 फीसदी टूटा। इस गिरावट में nfo Edge India, Oracle Financial Services Software, Zee Entertainment Enterprises, Container Corporation of India, Max Financial Services, Voltas और Godrej Properties का सबसे ज्यादा योगदान रहा।

21 जनवरी को खत्म हुए हफ्ते में बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स ने हफ्ते के दौरान ही फ्रेश हाई छुआ लेकिन हफ्ते की समाप्ति लाल निशान में की। Sterlite Technologies, Tata Teleservices (Maharashtra), Urja Global, Hikal, Tejas Networks, Bhansali Engineering Polymers, The Anup Engineering, Dr Lal PathLabs, Jaypee Infratech और Zee Media Corporation जैसे शेयरों में 16-23 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं Precision Wires India, HSIL, Khaitan Chemicals and Fertilizers, Kellton Tech Solutions, OnMobile Global और Vikas Lifecare में 21-44 फीसदी की बढ़त देखने को मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें