Get App

Dynacons Systems के शेयरों में 4% का उछाल, 3 साल में दे चुका है 2110% रिटर्न, क्या है वजह?

Dynacons Systems के शेयरों ने पिछले एक महीने में ही लगभग 35 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है। पिछले 6 महीने में कंपनी के शेयर 40 फीसदी चढ़ चुके हैं। पिछले एक साल में इसने 48 फीसदी का रिटर्न दिया है। पिछले तीन सालों में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को 2110 फीसदी का बंपर मुनाफा कराया है

Curated By: Shubham Singh Thakurअपडेटेड Jun 20, 2023 पर 2:29 PM
Dynacons Systems के शेयरों में 4% का उछाल, 3 साल में दे चुका है 2110% रिटर्न, क्या है वजह?
Dynacons Systems and Solutions के शेयरों में आज 20 जून को 4 फीसदी तक की रैली देखी गई है।

Dynacons Systems and Solutions के शेयरों में आज 20 जून को 4 फीसदी तक की रैली देखी गई है। इस समय यह शेयर 2.63 फीसदी की बढ़त के साथ 490.10 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) से 79.47 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस खबर के चलते आज निवेशक इस स्टॉक में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। मुंबई हेडक्वार्टर वाली यह कंपनी कंसल्टिंग सर्विसेज, सिस्टम इंटीग्रेशन, नेटवर्किंग सॉल्यूशन, सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन, आईटी इन्फ्रॉस्ट्रक्चर मैनेजमेंट और सिक्योरिटी सॉल्यूशन प्रोवाइड करती है।

ऑर्डर से जुड़ी डिटेल

इस प्रोजेक्ट में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से रेट कॉन्ट्रैक्ट के तहत बैंक के ऑन-प्रिमाइसेस प्राइवेट क्लाउड का विस्तार किया जाएगा। इसमें ऑल-फ्लैश हाइपर-कन्वर्ज्ड इंफ्रास्ट्रक्चर नोड्स और सॉफ्टवेयर सॉल्यूशंस की आपूर्ति, स्थापना, कॉन्फ़िगरेशन, कार्यान्वयन और रखरखाव शामिल है। कंपनी ने कहा कि यह प्रोजेक्ट की अवधि पांच साल है और 24 x 7 x 365 के लिए न्यूनतम 99.95 फीसदी की गारंटीड अपटाइम होगी।

तिमाही नतीजे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें