EAAA India Alternatives IPO Listing: अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में सुस्त एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 5 गुना से अधिक बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹1,665 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE पर इसकी ₹1,673.00 और NSE पर ₹1,675.50 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 1% से कम लिस्टिंग गेन (Krystal Integrated Services Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर ऊपर चढ़े। उछलकर BSE पर यह ₹1682.05 (EAAA India Alternatives Share Price) पर पहुंच गया यानी कि आईपीओ निवेशक अब 1.02% मुनाफे में हैं।
EAAA India Alternatives IPO को कैसा मिला था रिस्पांस
ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स का ₹1,200 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 26-28 अक्टूबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का अच्छा रिस्पांस मिला और ओवरऑल यह 5.51 गुना सब्सक्राइब हुआ है। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 13.80 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 4.81 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.08 गुना भरा था।
यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का था और कोई नया शेयर नहीं जारी हुआ है। अब आईपीओ के पैसों के इस्तेमाल की बात करें तो चूंकि यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का था तो इसका पैसा कंपनी की बजाय शेयर बेचने वाले प्रमोटर एडलवाइज सिक्योरिटीज एंड इंवेस्टमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड को मिला है। आईपीओ के ड्राफ्ट के मुताबिक प्रमोटर को इसके शेयर ₹54.45 के औसतन वेटेज कॉस्ट पर मिले थे।
EAAA India Alternatives के बारे में
ईएएए इंडिया अल्टरनेटिव्स एक अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म है, जिसका फोकस देश के रियल एसेट्स और प्राइवेट क्रेडिट मार्केट्स पर है। यह इंवेस्टमेंट फंड्स मैनेज करती है और देशी-विदेशी संस्थागत निवेशकों, HNIs (हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल्स), uHNIs (अल्ट्रा-हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल्स) और फैमिली ऑफिसेज को अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट सॉल्यूशंस मुहैया कराती है।
जून 2026 तक के आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ₹95,344.88 करोड़ का AUM (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) और ₹486,23.18 करोड़ का FPAUM (फी-पेईंग एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) मैनेज कर रही है। इसके पोर्टफोलियो में दो InvITs (इंफ्रास्ट्रक्चर इंवेस्टमेंट्स ट्रस्ट्स) समेत 10 एक्टिव रियल एसेट्स फंड और 16 एक्टिव प्राइवेट क्रेडिट फंड्स हैं।
कंपनी के वित्तीय सेहत की बात करें तो यह लगातार मजबूत हो रही है। वित्त वर्ष 2024-26 में इसका शुद्ध मुनाफा सालाना 23% की रफ्तार यानी CAGR से बढ़कर ₹265.20 करोड़ और टोटल इनकम 28% से अधिक के सीएजीआर से ₹963.76 करोड़ पर पहुंच गया। अब चालू वित्त वर्ष 2027 की बात करें तो पहली तिमाही अप्रैल-जून 2026 में कंपनी को ₹80.71 करोड़ का शुद्ध मुनाफा और ₹336.13 करोड़ का टोटल इनकम हासिल हुआ था। जून 2026 तिमाही के आखिरी में कंपनी पर ₹399.20 करोड़ का टोटल कर्ज था जबकि रिजर्व और सरप्लस में ₹1,128.24 करोड़ पड़े थे।
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।