Eicher Motors Share Price- 11 नवंबर यानी आज के कारोबार में Eicher Motors का शेयर 3 फीसदी से ज्यादा टूटा है। अच्छे नतीजों के बावजूद Eicher Motors में मुनाफवसूली देखने को मिल रही है। गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही जुलाई-सितंबर में कंपनी का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट 76 फीसदी उछल गया।वहीं रॉयल एनफील्ड की बिक्री में तेज उछाल रही। कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे आज 10 नवंबर को घोषित किए हैं। रेगुलेटरी फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक सितंबर 2022 तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 55.8 फीसदी बढ़ गया।
सितंबर तिमाही में कंपनी आयशर मोटर्स का कंसालिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 76 फीसदी की उछाल के साथ 656.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। पिछले साल सितंबर तिमाही में 373.20 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। ऑपरेशंस से कंपनी को 3453.43 करोड़ रुपये का कंसालिडेटेड रेवेन्यू हासिल हुआ। यह पिछले साल की समान तिमाही में 2216.40 करोड़ रुपये से 55.8 फीसदी अधिक रहा। EBITDA सालाना आधार पर 75 फीसदी की तेजी के साथ 821 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।
125 cc मोटरसाइकिल सेगमेंट में मार्केट शेयर बढ़कर 30.2 फीसदी रहा है। FY22 के H1 में बिक्री 58% बढ़ी है। H1FY23 में बिक्री 2.47 लाख यूनिट से बढ़कर 3.92 लाख यूनिट रही है।
स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज का नजरिया
मॉर्गन स्टैनली ने Eicher Motors पर इक्वलवेट रेटिंग की राय दी है और इसके लिए 4065 रुपये का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि कंपनी ने मार्जिन के बजाय ग्रोथ पर फोकस किया है। जो कि बेहतर कदम है। FY24 में प्रति यूनिट कामकाजी मुनाफा में बढ़ोतरी की उम्मीद है। हालांकि मार्जिन पर दबाव रह सकता है। मौजूदा स्तर पर वैल्युएशन बेहतर हैं।
वहीं सीएलएसए ने Eicher Motors पर Buy रेटिंग दी है। ब्रोकरेज फर्म ने इस स्टॉक पर जारी अपने नोट में कहा है कि दूसरी तिमाही के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे है। Hunter लॉन्च होने से Royal Enfield की डिमांड बढ़ रही है। FY23 की दूसरी छमाही में EBITDA मार्जिन में सुधार की उम्मीद है। Royal Enfield की वॉल्यूम में सुधार को लेकर मैनेजमेंट आशावादी है। VECV कारोबार का बेहतर प्रदर्शन कायम है।
फिलहाल 11.08 बजे के आसपास आयशर मोटर्स का शेयर 131.85 रुपये यानी 3.57 फीसदी की गिरावट के साथ 3568 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 3,889.65 रुपये का है जबकि 52 वीक लो 2,159.55 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 97,594 करोड़ रुपये है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।