एलेकॉन इंजीनियरिंग के शेयरों में आज 18 जुलाई को करीब 15 फीसदी तक की गिरावट देखी गई। हालांकि, बाद में कंपनी के शेयरों में रिकवरी भी हुई और यह 1.87 फीसदी गिरकर BSE पर 1281 रुपये के भाव पर बंद हुआ। दरअसल, कंपनी ने FY25 की पहली तिमाही में कमजोर नतीजे जारी किए हैं। यही वजह है कि आज स्टॉक में बिकवाली का दबाव दिखा। बता दें यह स्टॉक दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पोर्टफोलियो में भी है। आज की गिरावट के साथ कंपनी का मार्केट कैप घटकर 14372 करोड़ रुपये हो गया है।
